{"_id":"66e20e6abf113422b00978e4","slug":"helicopter-landing-site-fixed-for-star-campaigners-ambala-news-c-36-1-ame1006-129450-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: स्टार प्रचारकों के लिए हैलीकॉप्टर लैंडिंग की जगह निर्धारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: स्टार प्रचारकों के लिए हैलीकॉप्टर लैंडिंग की जगह निर्धारित
विज्ञापन
जिला निर्वाचन कार्यालय अंबाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला सिटी। विधानसभा चुनावों को लेकर विभाग अपनी तैयारियां दुरुस्त करने में जुटा हुआ है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में वीआईपी के लिए हेलीपैड बनवाए गए हैं। जहां पर बड़े नेता के आगमन पर हेलीकॉप्टर उतारा जाएगा। किसी भी नेता या प्रत्याशी को हेलीकॉप्टर के लिए अनुमति लेना अनिवार्य होगा।
इसके साथ ही हेलीकॉप्टर में आने वाले लोगों का भी ब्यौरा प्रशासन को देना जरूरी है। इधर चुनावों के दौरान सी विजल एप पर शिकायतें भी लगातार जारी है। इसके लिए विभाग ने 24 टीमों को नियुक्त किया है। ये टीमें 24 घंटे हर गतिविधि पर नजर रखे हुए हैं।
हेलीकॉप्टर के लिए ये जगह हुई निर्धारित
अंबाला सिटी विधानसभा क्षेत्र में राजीव गांधी स्टेडियम सेक्टर 10, अंबाला छावनी विधानसभा क्षेत्र में एसडी कॉलेज ग्राउंड, एयर फोर्स स्टेशन अंबाला छावनी, मुलाना विधानसभा क्षेत्र के लिए साहा का राजकीय प्राथमिक विद्यालय का मैदान और नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए गवर्नमेंट पीजी कॉलेज नारायणगढ़ को निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
सी विजल एप पर आई 252 शिकायतें
विभाग के पास सी विजल एप पर अभी तक 252 शिकायतें आई हैं। इनमें से सभी शिकायतों का निपटारा किया जा चुका है। विभाग ने इसके लिए 24 टीमें नियुक्त की हुई है। अधिकतर शिकायतें पोस्टर और बैनर से संबंधित ही मिली है। सबसे ज्यादा शिकायतें अंबाला सिटी से आई हैं। इनका निपटारा किया जा रहा है। इसके साथ ही मतदाता सूचियों और पहचान पत्र को लेकर भी 1905 पर भी रोजाना करीब 100 कॉल आ रही है। इसके लिए भी 24 घंटों के लिए टीमें नियुक्त की गई हैं।
अनुमति के बाद ही हैलीकॉप्टर को उतरने की अनुमति मिलेगी। निर्वाचन कार्यालय की ओर से नियुक्त टीमें लगातार क्षेत्र में तैनात हैं। ये टीमें सी विजल एप पर आने वाली सभी समस्याओं का निपटारा कर रही हैं।
संदीप कुमार, चुनाव तहसीलदार अंबाला।