फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Height is coming in the way of dreams of becoming Agniveer

Ambala News: अग्निवीर बनने के सपनों में कद आ रहा आड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Nov 2023 02:58 AM IST
विज्ञापन
Height is coming in the way of dreams of becoming Agniveer
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। सेना में भर्ती होने का सपना कुछ युवाओं के लिए सिर्फ सपना ही बनकर रह गया। शनिवार को अग्निवीर भर्ती में फिजिकल देने खड़गा स्टेडियम पहुंचे कई युवा शारीरिक टेस्ट में रह गए।
कुछ अभ्यर्थी तो तीन इंच छाती के कम होने से बाहर हो गए। कुछ दौड़ में भी रहे। युवाओं ने बताया कि वे फिर से पूरे जोश और तैयारी के साथ आएंगे और अग्निवीर भर्ती होकर दिखाएंगे। अंबाला छावनी के खड़गा स्टेडियम में अग्निवीरों की भर्ती के लिए जांच चल रही है। जो अभ्यर्थी फिजिकल परीक्षा में पास हो जाते हैं उन्हें अगले दिन मेडिकल में शामिल किया जाता है।
विज्ञापन

इंच लंबाई कम होने से विराम
कैथल के बाबलदाना गांव निवासी शिवा ने बताया कि कबड्डी का खिलाड़ी है। शनिवार को वह अग्निवीर भर्ती के लिए छावनी के खड़गा स्टेडियम में आया, जहां पर फिजिकल अच्छा रहा। शुरुआत दौड़ से हुई, 1600 मीटर दौड़ उसने पांच मिनट 45 सेकेंड में पूरी की। इसके बाद अन्य टेस्ट हुए उन टेस्ट में वह पास हो गया। जैसे ही लंबाई मापने की बारी आई तो वह एक इंच से रह गया। वह पहले भी 2022 में एक इंच से रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार सेकेंड से रह गया रोहित
कैथल के डंडवा गांव निवासी रोहित ने बताया कि अग्निवीर भर्ती के दौरान 1600 मीटर दौड़ रखी गई थी। इस दौड़ का समय पांच मिनट 45 सेकेंड रखा गया था। रोहित को यह दौड़ पूरी करने में पांच मिनट 49 सेकेंड का समय लग गया। इस तरह से रोहित को दौड़ पास करने में चार सेकेंड ज्यादा लग गए। इस कारण वह फिजिकल से बाहर हो गया।
तीन इंच कम निकली छाती
कैथल के बाबलदाना गांव निवासी नवीन ने बताया कि अग्निवीर भर्ती में उसका फिजिकल अच्छा रहा। 1600 मीटर की दौड़ उसने पांच मिनट 32 सेकेंड में पूरी कर ली। इसके साथ पुशअप और वजन भी पार कर लिया। जैसे ही छाती मापने की बारी आई तो उसकी छाती तीन इंच कम थी। इस कारण वह तीन इंच छाती की चौड़ाई कम होने के कारण वह बाहर हो गया।

1600 मी.दौड़ में एक सेकेंड से बाहर
कैथल के कलायत मंटोर गांव निवासी सजल ने बताया कि अग्निवीर भर्ती में जब 1600 मीटर दौड़ शुरू हुई तो उसने वह 1600 मीटर दौड़ पांच मिनट 46 सेकेंड में पूरी की। इस तरह से वह एक सेकेंड से वह फिजिकल की दौड़ से बाहर हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed