फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Heavy rain likely today and tomorrow

Ambala News: आज और कल भारी बारिश की संभावना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2024 06:25 AM IST
विज्ञापन
Heavy rain likely today and tomorrow
अंबाला सिटी। तड़के चार बजे बादल गरजने के साथ तेज बारिश हुई। बारिश होने से सुबह मौसम सुहावना हो गया, लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया तो गर्मी भी बढ़ती गई। दोपहर तक उमसभरी गर्मी ने परेशान किया। जिले में 8.4 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार दो जुलाई और तीन जुलाई को भारी बारिश हो सकती है। इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 4 और 5 जुलाई को भी बारिश होने की संभावना है। वहीं, सोमवार को अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा। बारिश होने की वजह से कई जगहों पर हल्का जलभराव भी हो गया।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर दो जुलाई तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। अगले चार पांच दिनों में दक्षिण पश्चिम मानसून उत्तर भारत की और तेजी से बढ़ने की संभावना के कारण हरियाणा राज्य में भी बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो जुलाई के दौरान राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कुछ एक क्षेत्रों में तेज बारिश की भी संभावना बन रही है। इस दौरान दिन के तापमान में गिरावट रहने तथा वातावरण में नमी की मात्रा अधिक रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed