{"_id":"68bf37e30ee7a7d0910c8649","slug":"heat-increased-chances-of-rain-till-11th-are-less-ambala-news-c-36-1-amb1003-149279-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: गर्मी बढ़ी, 11 तक बारिश के आसार कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: गर्मी बढ़ी, 11 तक बारिश के आसार कम
Tue, 09 Sep 2025 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Tue, 09 Sep 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
अंबाला सिटी। तेज धूप निकलने से सुबह से शाम तक उमसभरी गर्मी रही। गर्मी होने से जिले का अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। टांगरी नदी में दो फीट जलस्तर रिकॉर्ड किया गया, इसके अलावा मारकंडा नदी में 5.30 फीट जलस्तर रहा।
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि मानसून टर्फ जैसलमेर, गुना, दमोह, संबलपुर, गोपालपुर होते हुए उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक बना हुआ है। एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन दक्षिणी राजस्थान पर और दूसरा पंजाब पर बने होने से अरब सागर की ओर से हवा आने से राज्य में मानसून की थोड़ी सक्रियता 11 सितंबर तक बने रहने की संभावना है। 11 सितंबर तक राज्य के पश्चिमी व दक्षिणी क्षेत्रों में मानसून की गतिविधियों में थोड़ी कमी आने के आसार हैं, जिससे इन क्षेत्रों में बीच-बीच में आंशिक बादल छाए रहने और कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है। उत्तरी हरियाणा के जिलों में बादल छाए रहने व कहीं-कहीं गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान तापमान में हल्की गिरावट बने रहने की संभावना है।