{"_id":"61cf5c774548647f2e6dad9f","slug":"hearing-of-shopkeepers-police-removed-illegal-parking-ambala-news-knl9459406","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदारों की सुनवाई, पुलिस ने अवैध पार्किंग हटवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानदारों की सुनवाई, पुलिस ने अवैध पार्किंग हटवाई
विज्ञापन
सिटी के रेलवे रोड पर अवैध पार्किंग में खड़ी कार वाहन चालक से बातचीत करते चौकी इंचार्ज नवतेज सिंह।
- फोटो : Ambala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिटी के हनुमान मंदिर से लेकर आर्य समाज मंदिर तक बनी अवैध पार्किंग को हटा दिया गया है। पुलिस द्वारा कार चालकों के मालिकों को चेतावनी दी कि वह अपने वाहनों को कहीं ओर पार्क करें। सड़क के बीच में पार्किंग न करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। चेतावनी के साथ उनके चालान भी काटे गए। इसके बाद समस्या का सामना कर रहे शहर रेलवे रोड के स्थानीय दुकानदारों ने राहत की सांस ली। इस खबर को अमर उजाला ने प्राथमिकता के साथ उठाया था और दुुकानदारों की समस्या को प्रशासन के समक्ष रखा था। इसके बाद पुलिस विभाग हरकत में आया और अवैध पार्किंग में खड़े वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की।
जितेन्द्र शर्मा, हरप्रीत सिंह, अजय गौड़, कुलवंत सिंह, जतिन सहगल, रमेश कुमार, वीरेन्द्र कुमार, अश्वनी कुमार, राकेश कुमार, जगदीश दुग्गल आदि स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि इस पार्किंग के कारण उन लोगों का कारोबार पूरी तरह से प्रभावित हो रहा था। बता दें कि पिछले लंबे समय से रेलवे रोड वेलफेयर एसोसिएशन इस अवैध पार्किंग को लेकर पुलिस प्रशासन के चक्कर काट रहे थे। बीते 12 दिसंबर को पुलिस चौकी नंबर दो को मार्केट के दुकानदारों ने अवैध पार्किंग के बारे में एक लिखित शिकायत सौंपी थी। इस पर दो नंबर चौकी इंचार्ज नवतेज सिंह ने कार्रवाई करते हुए मौके पर लेकर आए।
यह अवैध पार्किंग दुकानदारों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई थी। इस कारण दुकानदारी करने में मुश्किलें पैदा हो रही थी। दुकानों के खर्चे निकलाना भी बेहद मुश्किल हो रहा था। दुकानों से ग्राहक गायब हो चुके हैं। बहरहाल पुलिस ने इस समस्या का समाधान तो कर दिया है।
विज्ञापन
- जितेन्द्र शर्मा, प्रधान, रेलवे रोड दुकानदार एसोसिएशन, अंबाला सिटी।
अवैध पार्किंग में खड़े कुछ वाहनों को क्रेन के माध्यम से उठाकर चौकी ले जाया गया। कुछ चालकों के चालान काटे गए हैं। हनुमान मंदिर से आर्य समाज मंदिर के बीच कोई भी वाहन खड़ा मिला तो उसपर ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने के आरोप में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
- नवतेज सिंह, प्रभारी, चौकी नंबर-2

सिटी के रेलवे रोड पर अवैध पार्किंग में खड़ी कार को उठाते पुलिसकर्मी।- फोटो : Ambala

सिटी के रेलवे रोड पर अवैध पार्किंग में खड़ी कार को लेकर जाते ट्रेफिक पुलिसकर्मी।- फोटो : Ambala