फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Health teams took charge, the process of replacing leakage and old pipelines started.

Ambala News: स्वास्थ्य टीमों ने संभाला मोर्चा, लीकेज व पुरानी पाइप लाइन को बदलने की प्रक्रिया शुरु

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Health teams took charge, the process of replacing leakage and old pipelines started.
कैंटोनमेंट बोर्ड के अधीन तोपखाना क्षेत्र में पानी की लीकेज का दूर कर पाइप लाइन को बदलते कर्मचार
अंबाला। तोपखाना परेड क्षेत्र में दूषित पानी पीने से एक मासूम बच्ची की मौत और दर्जनों लोगों के बीमार होने के बाद कैंटोनमेंट बोर्ड ने मोर्चा संभाल लिया है। लगातार बढ़ते आक्रोश को देखते हुए बोर्ड प्रशासन ने क्षेत्र में आपातकालीन कदम उठाने का फैसला किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीईओ ने कड़ा रुख अपनाते हुए लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर भी जांच के बाद कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सैकड़ों घरों में गंदे और बदबूदार पानी की सप्लाई से उपजे इस संकट से निपटने के लिए कैंटोनमेंट बोर्ड ने प्रभावित इलाके में विशेष स्वास्थ्य टीमें तैनात कर दी हैं। यह टीमें बुधवार से से ही तोपखाना परेड क्षेत्र में घर-घर जाकर सर्वे कर रही हैं। टीम के सदस्य हर परिवार से मिलकर दूषित पानी की आवक, बीमारी के लक्षणों और वर्तमान स्थिति का पूरा डेटा जटा रहे हैं ताकि संकट की जड़ तक पहुंचा जा सके।
विज्ञापन


सीईओ कर रहे निगरानी
एक बच्ची की मौत के बाद प्रशासनिक गलियारों में भी हड़कंप मचा हुआ है। कैंटोनमेंट बोर्ड के सीईओ ने इस पूरी घटना पर गहरा शोक जताते हुए कहा कि जनता की सेहत से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पानी की पाइप लाइनों में लीकेज या दूषित सप्लाई के जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों को चिह्नित किया जा रहा है। लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ विभागीय जांच के साथ-साथ दंडात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों में नाराजगी
स्थानीय निवासियों विक्की, अभिनव, गौतम, राज कुमार, शशि बाला आदि ने नाराजगी जाहिर करते हुए बताया कि वो लंबे समय से गंदे पानी की शिकायत कर रहे थे, लेकिन विभागीय अधिकारियों ने इसे हल्के में लिया। एक मासूम बच्ची की मौत के बाद ही अमला सड़कों पर उतरा है। अगर समय रहते पाइप लाइनों की मरम्मत और पानी की क्लोरिनेशन कर ली जाती, तो शायद आज यह नौबत न आती।

जनता से बोर्ड की अपील
कैंटोनमेंट बोर्ड ने क्षेत्र के सभी नागरिकों से आग्रह किया है कि यदि किसी भी घर में गंदे पानी की समस्या आ रही है या परिवार में कोई बीमार है, तो वे तुरंत कैंटोनमेंट बोर्ड के कार्यालय में आकर या तैनात टीम को सीधे जानकारी दें। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि हर शिकायत पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।


तोपखाना क्षेत्र में स्वास्थ्य टीम तैनात कर दी गई है, इसके अलावा नाली के अंदर लगे कनेक्शनों को ऊंचा उठाया जा रहा है। क्षेत्र में जहां-जहां लीकेज है, उसे भी दूर किया जा रहा है। स्थानीय लोगों से भी आग्रह किया गया है कि वो घबराएं नहीं, बोर्ड का साथ दें और अगर कोई समस्या है तो उसकी भी जानकारी जरूर साझा करें ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।
- राहुल आनंद शर्मा, सीईओ, कैंटोनमेंट बोर्ड, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed