फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Health and wellness center will be established in CBA area

Ambala News: सीबीए क्षेत्र में स्थापित होगा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jun 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
Health and wellness center will be established in CBA area
-
विज्ञापन

अंबाला। सरकार की ओर से जल्द ही कैंटोनमेंट बोर्ड अंबाला (सीबीए) क्षेत्र में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर खोला जाएगा। ये सुविधा आरएचए यानि तोपखाना बाजार में आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी के साथ उपलब्ध करवाई जाएगी। राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम के तहत सेंटर की स्थापना होगी और इसका संचालन स्वास्थ्य विभाग करेगा। यहां परकैंटोनमेंट बोर्ड में रहने वालों को निशुल्क टेस्ट, उपचार व दवाइयों की सुविधा मिलेगी। कैंटोनमेंट बोर्ड ने इस योजना से जुड़ा खाका तैयार कर लिया है और उम्मीद है कि जल्द ही स्वास्थ्य विभाग और कैंटोनमेंट बोर्ड के बीच समझौता भी हो जाएगा ताकि जल्द से जल्द हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर को स्थापित करने का कार्य किया जा सके।

यह मिलेंगी सुविधाएं
अर्बन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में खांसी, जुकाम, बुखार, गर्भवती महिलाओं की जांच, नवजात एवं शिशु स्वास्थ्य देखभाल, बाल एवं किशोरावस्था स्वास्थ्य देखभाल समेत 12 तरह की चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध हाेंगी। इससे सिविल अस्पताल में मरीजाें की भीड़ कम हाेगी वहीं बोर्ड वासियाें काे अपने नजदीक ही प्राथमिक उपचार की सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन


सिविल अस्पताल की िस्थति
सिविल अस्पताल में पहुंच रहे मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ओपीडी में प्रतिदिन डेढ़ हजार से ज्यादा मरीज पहुंच रहे हैं। वहीं सामान्य ओपीडी में लगभग 1500 मरीज तथा गर्भवती महिलाओं के लिए अलग से अस्पताल में संचालित ओपीडी में भी 500 से ज्यादा महिलाएं उपचार के लिए पहुंच रही हैं। बोर्ड क्षेत्र में वेलनेस सेंटर स्थापित हाेने से दाेनाें ओपीडी में मरीजाें की भीड़ तो कम हाेगी ही, साथ ही बुजुर्गों, बच्चों और महिलाओं की दिक्कतें भी कम हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
बोर्ड क्षेत्र में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर स्थापित हाेने के बाद स्थानीय निवासियों को काे अपने नजदीक ही प्राथमिक उपचार मिल सकेगा। मरीजाें काे बार-बार सिविल अस्पताल के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इस संबंध में बोर्ड बैठक में मंत्रणा हो चुकी है और आगामी प्रक्रिया जारी है।
अजय बवेजा, मनोनीत सदस्य कैंट बोर्ड।
-------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed