फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   health

ठरवा बना तीसरा कैंटेनमेंट जोन: 13वां कोरोना पॉजिटिव मिला, पूरा गांव सील

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
health
छह दिनों की राहत के बाद आखिरकार एक बार फिर आपदा अंबाला वासियों पर आन पड़ी। ठरवा ( माजरी ) के 42 वर्षीय युवक को पीजीआई चंडीगढ़ ने कोरोना पॉजिटिव करार दिया। 25 साल से शुगर और किडनी की बीमारी से जूझ रहे इस युवक के की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अब जिले में कुल 13 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 11 ठीक हो चुके हैं जबकि एक की पीजीआई में मौत हो चुकी है और 13 अभी कोरोना की जंग लड़ने लगा है। जैसे ही ठरवा गांव के इस युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई पूरे गांव को सील कर दिया गया। इतना ही नहीं इस पूरे गांव को अब कैंटोनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। इससे पहले अंबाला छावनी के टिंबर मार्केट और इससे तीन किलोमीटर एरिया को व शहजादपुर गांव को कैंटोनमेंट जोन घोषित किया जा चुका है।
विज्ञापन

युवक की लापरवाही पूरे गांव और जिले पर भारी
किडनी की बीमारी के कारण जुझते हुए ठरवा गांव के इस युवक की सप्ताह में दो बार डायलसिस हो रही थी। इतना ही नहीं वह शुगर का भी मरीज था। यह सब होते हुए भी वह डेरों में घूम रहा था। गांव में ईधर-उधर घूमना और बिना वजह यहां वहां बैठना उसकी अभी तक आदत थी। कई दुकानों पर वह अभी तक जा चुका था। इसीलिए अब पूरे गांव को सील तो किया ही गया है। साथ ही प्राथमिक जांच में पता चला है कि वह अभी तक कुल 70 लोगों के संपर्क में आया था। इनमें से 60 के सैंपल पहले दिन ले लिये गये जबकि 10 के रविवार को लिये जाएंगे।
विज्ञापन

अब ऐसे मरीजों की होगी जांच, अस्पतालों से मांगी सूची
गंभीर बीमारियों से जूझ रहे सभी मरीजों की अब स्वास्थ्य विभाग ने सभी सरकारी अस्पताल, आईएमए अंबाला कैंट, सिटी, नारायणगढ, मिल्ट्री अस्पताल, रेलवे अस्पताल, फिलेडलफिया अस्पताल, हीलिंग टच अस्पताल एवं रोटरी अस्पताल से डिटेल मांगी है। सभी को गंभीर बीमारियों के मरीजो की लिस्ट बनाकर भेजने के निर्देश दिए गए हैं ताकि इन सभी का रेगुलर चेकअप किया जा सके। संभावितों को कोविड-19 के लिए स्क्रीन भी किया जा सके। बता दें कि ऐसे मरीजों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहद कमजोर हो जाती है। इसी कारण कोई भी बीमारी आसनी से उन्हें घेर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक लिये कुल 1408 सैंपल
अभी तक जिले में 1408 सैंपल लिए जा चुके हैं। जिनमें से 1207 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है तथा 189 की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। आज तक जिले के कुल 13 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं जिनमें से दो मरीजों की रिपोर्ट पीजीआईएमईआर से पॉजिटिव आई हैं। एक तब्लीगी जमात का कोरोना पॉजिटिव केस पीजीआई एमईआर चंडीगढ़ में अन्य बीमारी के कारण उपचाराधीन है जबकि उसे कोरोना नेगेटिव घोषित कर दिया गया है।
शहजादपुर में 11701 लोगों की स्क्रीनिंग
शहजादपुर में कार्यरत 29 टीमों ने 11701 व्यक्तियों के स्वास्थ्य की जांच की। इनमें से 11 लोगों के सैंपल भी लिये गये हैं। कैंटेनमेंट जोन में 12 टीमों ने आज 1952 व्यक्तियों को स्क्रीन किया गया जिनमें से 5 लोगों के सैंपल लिये गये। जिला में 96 विभिन्न मोबाइल टीमों ने 26118 मरीजों का चेकअप किया तथा 36 मरीजों को कोविड के संदिग्ध लक्षणों के साथ जिला के नागरिक अस्पतालों में रेफर किया गया, जिनके 17 सैंपल भी लिये गये हैं। हेल्थ विभाग की टीमों ने शनिवार को लगभग 3600 प्रवासी मजदूरों को शेल्टर घरों में मेडिकल सर्टिफिकेट जारी किए ताकि वे अपने घरों में जा सकें।

ठरवा के जिस युवक को करोनो पॉजिटिव घोषित किया गया है वह पिछले 25 साल से शुगर का मरीज है। इसके अलावा उसकी किडनी खराब हैं और सप्ताह में दो बार डायलसिस हो रहा था। बावजूद इसके वह लॉकडाउन की उल्लंघना करता रहा। ऐसे मरीजों की रोग प्रतिरोधक शक्ति बेहद कमजोर होती है वह बहुत दूर से भी बीमारियों को ग्रहण कर लेते हैं। एहतियात के तौर पर पूरे गांव को सील कर दिया गया है। उसके संपर्क में 70 लोग आए हैं इनमें से 60 के सैंपल हमने पहले दिन ले लिए 10 के रविवार को लिए जाएंगे।
डॉ. कुलदीप सिंह, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed