फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Head to prevent theft boil rod

चोरी करने से रोका तो रॉड से सिर फोड़ा

Sun, 06 Oct 2013 01:02 AM IST
अमर उजाला, अंबाला
अमर उजाला, अंबाला Updated Sun, 06 Oct 2013 01:02 AM IST
विज्ञापन
Head to prevent theft boil rod
अंबाला में ट्विनसिटी में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। पुलिस के प्रयासों के बावजूद ये घटनाएं थम नहीं रही हैं। इसी तरह की घटना शहर की मोटर मार्केट में घटी। जब एक चौकीदार के टोकने पर चोरी करने आए युवकों ने चौकीदार के सिर में रॉड मारकर सिर फोड़ दिया। वहीं काफी देर के बाद घायल व्यक्ति को शहर सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन


गांव बलाना के घायल काका राम के भतीजे रिंकू ने बताया कि उनका चाचा काका राम पिछले आठ महीने से शहर मोटर मार्केट में चौकीदारी करता है। वह शुक्रवार आधीरात मोटर मार्केट में पहरा दे रहा था, तो उसी दौरान युवकों को सामने से आते देखा। थोड़ी देर बाद युवक एक दुकान के पास खड़े होकर कुछ सामान चुराने की कोशिश करने लगे, लेकिन उसी दौरान काका राम ने सीटी बजा दी और उन्हें रोकना चाहा तो युवकों ने उनके सिर में रॉड दे मारी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि काफी देर तक उनके चाचा को किसी ने नहीं देखा लेकिन उसके बाद सुबह उनको शहर सिविल अस्पताल में लाया गया। काफी घायल होने के कारण सिर में टांके भी लगे हैं। घायल शहर सिविल अस्पताल में उपचाराधीन है। वहीं सुबह से दाखिल होने के बाद बावजूद पुलिस शाम को घायल के बयान लेने पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed