फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Haryanvi songs and raganis tied the knot

हरियाणवी गीतों और रागनियां ने बांधा समा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Haryanvi songs and raganis tied the knot
अंबाला शहर स्थित पुलिस डीएवी ऑडिटोरियम में हरियाणा दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित सांस्कृतिक सं - फोटो : Ambala
हरियाणा दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को पुलिस डीएवी ऑडिटोरियम शहर में सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग हरियाणा, कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा तथा कला परिषद कुरुक्षेत्र द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं अंबाला से लोकसभा सांसद रत्न लाल कटारिया ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर उन्हें नमन किया। सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में हरियाणवी कलाकारों ने गीतों, रागनियों द्वारा रंग जमा दिया।
विज्ञापन

उपायुक्त विक्रम सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए कहा कि हरियाणा दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश की प्राचीन लोक संस्कृति के साथ विकास कार्यों एवं योजनाओं की जानकारी भी जन-जन तक पहुंचेगी। कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त कर्नल आरडी शर्मा ने भी शहीदों एवं क्रांतिकारियों के जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त सचिन गुप्ता, एसडीएम हितेष कुमार, एसडीएम दिलबाग सिंह, सीटीएम आंचल भास्कर, एएसपी पूजा डाबला, मेयर शक्ति रानी शर्मा, उपवन संरक्षक हैरतजीत कौर, डीआईपीआरओ धर्मेंद्र कुमार व अन्य मौजूद रहे।

अंबाला शहर स्थित पुलिस डीएवी ऑडिटोरियम में हरियाणा दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित सांस्कृतिक सं

अंबाला शहर स्थित पुलिस डीएवी ऑडिटोरियम में हरियाणा दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित सांस्कृतिक सं- फोटो : Ambala

अंबाला शहर स्थित पुलिस डीएवी ऑडिटोरियम में हरियाणा दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित संध्या कार्यक

अंबाला शहर स्थित पुलिस डीएवी ऑडिटोरियम में हरियाणा दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित संध्या कार्यक- फोटो : Ambala

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed