फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Haryanvi is at the forefront of preventing corona infection Recovery graph 72 percent

हरियाणवी कोरोना संक्रमण रोकने में सबसे आगे, रिकवरी ग्राफ 72 प्रतिशत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2020 02:07 PM IST
विज्ञापन
Haryanvi is at the forefront of preventing corona infection Recovery graph 72 percent
अंबाला। हरियाणा प्रदेश के लोग शारीरिक और मानसिक रूप से काफी मजबूत हैं और कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए सबसे आगे डटे हुए हैं। यही कारण हैं कि प्रदेश में कोरोना का संक्रमण नियंत्रण में हैं। गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि  देश के अन्य राज्यों की तुलना में हरियाणा में रिकवरी का ग्राफ 72 प्रतिशत से अधिक है। ऐसा फ्रंट फुट की लड़ाई लड़ रहे कोरोना योद्धाओं द्वारा समर्पण की भावना से काम करने के चलते हो पाया है। डॉक्टर, पैरावालंटियर, नर्सें, सफाई कर्मी, मीडिया के साथी और पुलिस विभाग के साथ-साथ अग्रिम मोर्चे की लड़ाई लड़ रहें हैं। संबंधित विभाग, समाज सेवी संस्थाएं तथा ऐच्छिक संगठन सेवा के इस कार्य के लिए शाबाशी के पात्र हैं।   विज ने प्रदेश के लोगों के गजब के जज्बे और जुनून की सराहना करते हुए कहा कि हरियाणवी पूरी ताकत के साथ कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। सरकार और प्रशासन का भरपूर सहयोग दे रहे हैं। कोरोना राज्य में नहीं फैल पाए इसके लिए दिल्ली के साथ लगते हरियाणा के सभी बॉर्डर सील कर दिए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हम सबकी भलाई के लिए काम कर रहें हैं, लेकिन अपने प्रदेश के लोगों की चिन्ता करना स्वाभाविक हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed