फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Haryana will now have one ration depot on 300 ration cards

Haryana News: अब 300 कार्ड पर बनेगा एक राशन डिपो, महिलाओं को दी जाएगी प्राथमिकता

Sun, 31 Jul 2022 10:36 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला सिटी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला सिटी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 31 Jul 2022 10:36 PM IST
सार

अंबाला के गांव बलाना में पहुंचे उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि कार्यकर्ता सदस्यता अभियान को मजबूती दे रहे हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि 300 राशन कार्ड पर एक डिपो को खोलने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन
Haryana will now have one ration depot on 300 ration cards
अंबाला के गांव बलाना पहुंचे हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को चित्र भेंट करते। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के अंबाला सिटी के गांव बलाना में पहुंचे उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने जानकारी देते हुए बताया कि 300 राशन कार्ड पर एक डिपो को खोलने का निर्णय लिया गया है। इसमें भी महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस योजना के लागू होने से जहां लोगों को सहुलियत मिलेगी, वहीं महिलाओं को भी इससे रोजगार के अवसर मिलेंगे। इससे जहां महिलाओं का उत्थान होगा वहीं विकास की राह में एक कदम ओर बढ़ जाएगा। 

विज्ञापन


बता दें कि रविवार को उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला अंबाला के गांव बलाना पहुंचे थे। यहां पर जजपा जिलाध्यक्ष दलबीर सिंह पुनिया की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। इस दौरान हैप्पी अंटाल सहित कई पार्टियों से आए लोग जन नायक जनता पार्टी में शामिल हुए। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जन नायक जनता पार्टी के चल रहे सदस्यता अभियान में बहुत से कार्यकर्ता इस अभियान से जुड़कर संगठन को मजबूत करने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


इस अभियान में दूसरे दलों के भी कार्यकर्ता जेजेपी में शामिल होकर संगठन को मजबूती दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोविड व किसान आंदोलन के दौरान भ्रम फैलाया गया था वो भ्रम दूर हो रहा है लगातार दूसरी पार्टियों से लोग आ रहे हैं। निकाय चुनाव में भी दूसरे दलों से कार्यकर्ता जननायक जनता पार्टी में शामिल हुए थे और यह अभियान निरंतर चल रहा है और इससे संगठन को मजबूती मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हरियाणा देश का ऐसा पहला राज्य है जहां पर यदि अवैध शराब पकड़ी जाती है तो उस व्यक्ति के साथ-साथ जहां से शराब भेजने का काम किया गया है, उस प्लांट के खिलाफ भी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि अवैध शराब की तस्करी को रोकने के लिए सरकार निरंतर कार्य भी कर रही है। पिछले तीन सालों में राजस्व भी बढ़ा है और यह दोगुना हो गया है। 

Haryana will now have one ration depot on 300 ration cards
दुष्यंत चौटाला - फोटो : facebook.com/dchautala

विभागों की रिपोर्ट सदन में रखेंगे
उपमुख्यमंत्री ने कहा कई महत्वपूर्ण बिल, विभागों की रिपोर्ट सदन में लाएंगे, विपक्ष द्वारा उठाये गये सवालों का पहले भी जवाब दिया था अब भी मजबूती से जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि इनसो इस बार 5 अगस्त को हरियाणा की बजाए राजस्थान के जयपुर में स्थापना दिवस मनाने जा रही है। राजस्थान चौधरी देवी लाल व जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय चौटाला की कर्म भूमि रही है।

वहां हरियाणा व राजस्थान दोनों जगहों के लोग आएंगे। संगठन को मजबूत बनाया जा रहा है। राजस्थान में छात्र चुनाव को हरी झंडी दी गई है और इनसो वहां चुनाव लड़ेगी। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष जसविंदर धनौरा, हरबंस ककड़माजरा, पालाराम धनाना, महिला जिला अध्यक्ष सरबजीत कौर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश कुमारी, विवेक ललाना, कृष्णा सोढ़ी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed