{"_id":"64cca68d96382457e0083b44","slug":"haryana-weather-changed-heavy-rain-in-ambala-danger-of-waterlogging-again-in-many-places-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा मौसम का मिजाज बदला: अंबाला में जोरदार बारिश, कई स्थानों पर फिर जलभराव का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा मौसम का मिजाज बदला: अंबाला में जोरदार बारिश, कई स्थानों पर फिर जलभराव का खतरा
Fri, 04 Aug 2023 12:49 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 04 Aug 2023 12:49 PM IST
सार
मानसून की सक्रियता राज्य में फिर से बढ़ने की संभावना मौसम वैज्ञानिकों ने पहले ही जता दी थी। हरियाणा के 19 जिलों में सामान्य या सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है मगर 3 जिलों में अब तक सामान्य से कम बारिश दर्ज हुई है।
विज्ञापन
तेज बारिश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अंबाला सुबह से जोरदार बारिश हो रही है। जिससे कई स्थानों पर जलभराव का खतरा मंडरा रहा है। कई निचले इलाकों में तो अभी से जलभराव की स्थिति दिखाई देने लगी है। इसके साथ ही बारिश के कारण जनजीवन अस्तव्यस्त दिखाई दे रहा है। हालांकि पिछले कुछ दिनों में उमस और गर्मी की मार झेल रहे अंबालावासियों को बारिश ने राहत भी दी है। बारिश के कारण गर्मी काफी कम हुई है। वहीं तापमान में भी कमी दिखाई दे रही है। बारिश को लेकर मौसम वैज्ञानिकाें ने पहले ही सचेत कर दिया था। इसको लेकर भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार सुबह भी एक अलर्ट जारी किया इसमें अंबाला व आसपास के जिलों में बिजली कड़कने और बारिश को लेकर चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
मानसून टर्फ पश्चिमी छोर की तरफ बढ़ रहा
मानसून की सक्रियता राज्य में फिर से बढ़ने की संभावना मौसम वैज्ञानिकों ने पहले ही जता दी थी। जिससे राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में 6 अगस्त के दौरान हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है तथा इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की भी संभावना है । भारत मौसम विज्ञान विभाग के दर्ज आंकड़ों के अनुसार राज्य में मानसून के प्रवेश से लेकर अब तक हरियाणा में 312.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है जो सामान्य बारिश (197 मिलीमीटर) से 58 प्रतिशत ज्यादा दर्ज हुई है।
विज्ञापन
हरियाणा के 19 जिलों में सामान्य या सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है मगर 3 जिलों में अब तक सामान्य से कम बारिश दर्ज हुई है। राज्य में सबसे ज्यादा बारिश वाले उत्तरी जिले कुरूक्षेत्र (232 प्रतिशत), पानीपत (131 प्रतिशत), सोनीपत (119 प्रतिशत), करनाल (92प्रतिशत), यमुनानगर (88 प्रतिशत) बारिश दर्ज की गई। इसी प्रकार प्रदेश में कम बारिश हिसार (27 प्रतिशत कम), जींद (14 प्रतिशत कम) व फतेहाबाद (8 प्रतिशत कम) दर्ज की गई है।
विज्ञापन