फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Haryana: Teenager Hanged himself for not passing CET

Haryana: CET पास नहीं होने पर लगाया फंदा, मां को खाना बनाने के लिए बोला, खुद दूसरे कमरे में उठाया कदम

Sat, 15 Jun 2024 09:46 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 15 Jun 2024 09:46 PM IST
सार

किशोर ने मां को खाना बनाने के लिए बोला और खुद दूसरे कमरे में ग्रिल पर फंदा लगाया। पिता राजस्थान के कोटा में कांट्रेक्टर है। मां को बेटे की मौत पर विश्वास नहीं हो रहा है। 

विज्ञापन
Haryana: Teenager Hanged himself for not passing CET
मृतक वंश का फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

मर्चेंट नेवी के कोर्स में दाखिला लेने के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा सीईटी (कॉमन एंट्रेंस टेस्ट) पास नहीं होने पर 17 वर्षीय वंश ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। हरियाणा के अंबाला छावनी के वशिष्ठ नगर के वंश शनिवार सुबह गणित टीचर के घर गया था।

विज्ञापन


लौटने के बाद दोपहर के समय मां को खाना बनाने के लिए कहा। इसके बाद वह दूसरे कमरे में गया और ग्रिल से फंदा लगा लिया। मां कुछ देर बाद जैसे ही खाना बनाते हुए बेटे को देखने के लिए कमरे में गई तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। बेटा फंदे से लटका था। शोर सुनकर जमा हुए स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए छावनी नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। मृतक के पिता वरुण अग्रवाल राजस्थान के कोटा में कांट्रेक्टर हैं। उनके आने तक शव को मोर्चरी में रख दिया। रविवार को परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद ही पुलिस आगामी कार्रवाई अमल में लाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, बेटे की मौत के बाद से मां सदमे में है। बेटे की मौत का विश्वास ही नहीं कर रही। स्थानीय लोगों का देररात तक घर से बाहर जमा रहे और परिवार को सांत्वना दी। जिसने भी वंश के सुसाइड की बात सुनी तो उनकी आंखें नम हो गई। जांच अधिकारी रोशन लाल ने बताया कि रविवार को शव का पोस्टमार्टम होगा।


पिता बोले- बेटे का था मर्चेंट नेवी में जाने का सपना
मृतक वंश के पिता वरुण अग्रवाल ने बताया कि उनके पास दो बेटे हैं और वंश बड़ा था। बेटे का सपना था कि वो मर्चेंट नेवी में जाएगा। पढ़ाई में भी होशियार था और जिम जाने का भी शौकीन था। अगस्त माह में भी बेटे का जन्मदिन है। सुबह गणित टीचर के पास गया था। टीचर ने बताया कि मर्चेंट नेवी के कोर्स में दाखिले के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा सीईटी (कॉमन एंट्रेंस टेस्ट) क्लीयर नहीं हो पाया था। उसका परिणाम सुबह ही आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed