फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Haryana team victorious in North Zone Cricket Tournament

Ambala News: नॉर्थ जोन क्रिकेट टूर्नामेंट में हरियाणा की टीम विजयी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Haryana team victorious in North Zone Cricket Tournament
श्री सत्य साई सेवा ऑर्गेनाइजेशन के नॉर्थ जोन क्रिकेट टूर्नामेंट में हरियाणा की विजेता टीम के ​ख
अंबाला। श्री सत्य साईं सेवा ऑर्गेनाइजेशन की ओर से पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में नॉर्थ जोन क्रिकेट टूर्नामेंट में हरियाणा की टीम विजेता रही। इसका फाइनल मुकाबला दिल्ली और हरियाणा के बीच खेला गया।
विज्ञापन

हरियाणा राज्य की 16 सदस्यों टीम में अंबाला के छह, सोनीपत से पांच, चंडीगढ़ से तीन और पंचकूला से दो खिलाड़ी शामिल हैं। पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय दिल्ली की टीम ने लिया था। 20 ओवरों में 161 रनों का अच्छा स्कोर बनाया, जिसमें कप्तान नितेश ने 45 रन बनाए। अवनेश ने 25 रन, आदित्य सिंह 22 और अरनव ठाकुर ने 19 रन बनाए। गौरव चौहान ने 15 रन देकर 4 विकेट, सैमुअल ने 34 रन देकर 3 विकेट और कप्तान युवराज ने 26 रन देकर दो विकेट चटकाए।
विज्ञापन

टूर्नामेंट में युवराज ने दो मैचों में सबसे अधिक छह विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने के लिए हरियाणा की टीम उतरी। पारी की दूसरी गेंद पर ही अपना ओपनर खो दिया। दूसरे ओपनर जतिन कासनी को दुर्गेश ठाकुर ने बोल्ड कर दिया, जबकि स्कोर बोर्ड पर 23 रन थे। दो विकेट जल्दी खोने के बाद ऋषि (53 गेंद में 62 रन) और सैमुअल (43 गेंद में 62 रन) के बीच 116 रनों की साझेदारी की मदद से मुकाबले को सात विकेट से जीत लिया। विनिंग शॉट राजकुमार ने मारा। इस जीत का श्रेय कप्तान युवराज ने पूरी टीम को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैमुअल्स 62 रन बनाकर चुना मैन ऑफ द मैच

हरियाणा टीम के ऋषि को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और गौरव चौहान को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया। हरियाणा के सैमुअल्स को 62 रन बनाने और तीन महत्वपूर्ण विकेट लेने के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। विजेताओं को श्री सत्य साईं सेवा संस्था के प्रदेशाध्यक्ष आरबी खरब ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों की टीमों के द्वारा हिस्सा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed