फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Haryana Teacher Eligibility Test on 2nd and 3rd December

Ambala News: हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा दो और तीन दिसंबर को

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Nov 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Haryana Teacher Eligibility Test on 2nd and 3rd December
अंबाला सिटी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा लेवल-1, लेवल -2, लेवल-3 का आयोजन दो व तीन दिसंबर को होगा। इसको लेकर बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त डॉ. शालीन ने की। उन्होंने बताया कि इस परीक्षा के तहत 7392 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। दो दिसंबर को लेवल-3 दोपहर बाद सांय तीन बजे से 5.30 बजे तक आयोजित होगी। इस परीक्षा के लिए 8 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 2159 परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए पहुंचेंगे। तीन दिसंबर को लेवल-2 के तहत प्रात: 10 से दोपहर 12.30 बजे तक परीक्षा आयोजित होगी। इसके लिए 13 सेंटर बनाए गए है, जिनमें 3658 परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए पहुंचेंगे। तीन दिसंबर को लेवल-1 के तहत परीक्षा का आयोजन होगा। इस परीक्षा के लिए 6 परीक्षा केंद्र बनाए गए। जिनमें 1575 परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए पहुंचेंगे। इस मौके पर उपायुक्त ने बताया कि इस परीक्षा के दृष्टिगत अतिरिक्त उपायुक्त को नोडल अधिकारी लगाया गया है और परीक्षा के आयोजन को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा। उन्होंने परीक्षा के दृष्टिगत जैमर, सीसीटीवी, एजेंसी को भी निर्देश दिए कि वह परीक्षा से पहले सीसीटीवी और जैमर लगाना सुनिश्चित करेंगे। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त अपराजिता, एसडीएम दर्शन कुमार, एसडीएम बिजेंद्र सिंह, एएसपी पूजा डाबला, जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार, भिवानी बोर्ड से अधीक्षक सत्यवीर, जिला खजाना अधिकारी सुनीता गोस्वामी व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed