फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Haryana State Football Championship will be organized from June 27

Ambala News: हरियाणा स्टेट फुटबाल चैंपियनशिप का 27 जून से होगा आयोजन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jun 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Haryana State Football Championship will be organized from June 27
अंबाला। छावनी के पीडब्लयूडी रेस्ट हाउस में जिला फुटबाल संघ की बैठक का आयोजन किया। यह बैठक जिला फुटबाल संघ के प्रधान बीएस बिंद्रा, सचिव ललित चौधरी की देखरेख में हुई। बैठक में बताया कि 27 जून से एक जुलाई तक कैंट में हरियाणा स्टेट फुटबाल चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


इस चैंपियनशिप में हरियाणा के 22 जिले और दो विभाग की टीम हरियाणा पुलिस और हरियाणा पावर स्पोर्ट्स ग्रुप पंचकूला की टीम भी भाग लेंगी। वहीं प्रधान ने बताया कि 20 जून को जिला फुटबाल संघ अंबाला का ट्रायल शाम साढे़ चार बजे छावनी के रॉबर्ट पवेलियन में शेर सिंह , रविंद्र सिंह , विश्वजीत सिंह फुटबाल कोच द्वारा लिया जाएगा। जो भी टीम सेलेक्ट होगी वह टीम आने वाले हरियाणा स्टेट चैंपियनशिप में खेलेंगी। इस चैंपियनशिप को करवाने के लिया हरियाणा फुटबाल संघ के प्रधान सूरज पाल अम्मू और सचिव हरियाणा फुटबाल संघ ललित चौधरी ने जिला अंबाला को करवाने की जिम्मेदारी सौंपी। प्रधान बिंद्रा ने अपनी पूरी टीम के साथ इस चैंपियनशिप को कामयाब करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर इंद्रजीत वालिया पैटर्न डीएफए अंबाला, केपीसिंह प्रिंसिपल खालसा स्कूल, कुलबीर रावत, ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी डीएफए, रविंद्र सिंह कैशियर, मंजू बाला, बलीत नागपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed