{"_id":"64e05b90b565ada15d020654","slug":"haryana-roadways-buses-from-ambala-not-going-to-shimla-baddi-and-kullu-manali-2023-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana Roadways: शिमला, बद्दी और कुल्लू मनाली नहीं जा रही अंबाला से रोडवेज की बसें, राष्ट्रीय राजमार्ग बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Roadways: शिमला, बद्दी और कुल्लू मनाली नहीं जा रही अंबाला से रोडवेज की बसें, राष्ट्रीय राजमार्ग बंद
Sat, 19 Aug 2023 11:35 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 19 Aug 2023 11:35 AM IST
सार
अंबाला से हिमाचल के बद्दी के लिए राेजाना हरियाणा रोडवेज की विभिन्न डिपो की 12 बसें जाती थी। हिमाचल में हुए भूस्खलन के बाद कुछ बसे अंबाला से वाया नाहन होते हुए शिमला जा रही थी, लेकिन अब वह बसें भी बंद है।
विज्ञापन
रोडवेज बस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में हुए भूस्खलन के कारण जगह जगह मलबा गिरने से राष्ट्रीय राजमार्ग बंद है। सड़कें टूटने से परिवहन निगम का बस रूट प्रभावित हुआ है। जिसके चलते शिमला, बद्दी और कुल्लू मनाली की सड़कों पर अंबाला से यातायात प्रभावित है। अंबाला से शिमला,बद्दी व कुल्लू मनाली की बस नहीं जा पा रही हैं। हालांकि कुछ बसें हिमाचल में मंडी तक जा रहीं हैं।
विज्ञापन
वहीं, हिमाचल परिवहन की दो बसें इस रूट पर यात्रियों को ले जा रही हैं। बता दें कि हिमाचल में हुए भूस्खलन के बाद कुछ बसे अंबाला से वाया नाहन होते हुए शिमला जा रही थी, लेकिन अब वह बसें भी बंद है। इसी तरह से अंबाला से शिमला के लिए अंबाला डिपो की करीब चार बसें शिमला को जाती थी मगर वह कई दिनों से बंद हैं। जबकि दूसरे राज्यों की करीब 25 बसें शिमला जाती थी, जोकि अब नहीं जा रही हैं।
विज्ञापन
अंबाला से बद्दी
अंबाला से हिमाचल के बद्दी के लिए राेजाना हरियाणा रोडवेज की विभिन्न डिपो की 12 बसें जाती थी। इसके अलावा अन्य राज्यों की करीब 35 बसें बद्दी जाती थी लेकिन अब वह भी नहीं जा पा रही हैं।
विज्ञापन
अंबाला से कुल्लू मनाली
अंबाला से कुल्लू मनाली के लिए हरियाणा रोडवेज के विभिन्न डिपो की 5 बसें जाती थी और अन्य राज्यों की 10 बसें कुल्लू मनाली जाती थी। अंबाला डिपो की अभी तक कुल्लू मनाली की सर्विस बंद है। अन्य बसें कुल्लू मनाली के यात्रियों को मंडी तक लेकर जा पा रही हैं।
इस रास्ते से जा रही हिमाचल डिपो की बस
हिमाचल डिपो के परिचालक पवन शर्मा ने बताया कि शिमला का मार्ग खुल गया है और वह चालक के साथ शिमला से बस में यात्रियों को लेकर खरेटा, ऊना, आनंदुपर, नालागढ़ से अंबाला होते हुए दिल्ली गए थे। इसके बाद वह दिल्ली से अंबाला छावनी पहुंचे हैं लेकिन अब वापस शिमला जा रहा है।