फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Haryana Roadways bus and truck collide near Mohra, five including two-year-old child injured

मोहड़ा के पास हरियाणा रोडवेज बस और ट्रक में टक्कर, दो साल के बच्चे समेत पांच घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Haryana Roadways bus and truck collide near Mohra, five including two-year-old child injured
अंबाला। अंबाला-दिल्ली हाईवे स्थित मोहड़ा के पास हरियाणा रोडवेज बस व ट्रक में भिड़ंत हो गई। हादसा शाहाबाद थाने क्षेत्र में हुआ। जब गलत दिशा में आ रहा ट्रक बस की साइड से टकरा गया। हादसे के समय बस में करीब 30 सवारियां थीं। टक्कर लगने वाली जगह पर बैठी पांच सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में एक ही परिवार से बुजुर्ग, महिला सहित एक दो साल का बच्चा भी शामिल था।
विज्ञापन

घायलों में बराड़ा निवासी रीना व उसकी मां सुरेशो देवी और बेटा दो वर्षीय जतिन शामिल हैं। इसके अलावा बराड़ा निवासी सुनीता देवी और कुरुक्षेत्र निवासी व्यक्ति भी घायल हुए हैं। मौके पर डॉयल 112 पहुंची और घायलों को उपचार के लिए छावनी नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी घर लौट गए। घायलों ने किसी तरह की कोई पुलिस कार्रवाई नहीं करवाई। मोहड़ा चौकी इंचार्ज कृष्ण कुुमार कहना था कि हादसा उनके इलाके में नहीं हुआ है। शाहाबाद के एरिया में कोई हादसा हुआ हो तो उन्हें जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed