फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Haryana: Operation of Ambala city MLA successful, Minister Vij met him

Haryana: अंबाला शहर विधायक का ऑपरेशन सफल, मंत्री विज ने की मुलाकात

Thu, 21 Nov 2024 07:28 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 21 Nov 2024 07:28 PM IST
सार

मोहाली के निजी अस्पताल में विधायक निर्मल सिंह ने ऑपरेशन कराया है। 

विज्ञापन
Haryana: Operation of Ambala city MLA successful, Minister Vij met him
विधायक निर्मल सिंह से मिलते मंत्री विज। - फोटो : संवाद

विस्तार

मोहाली के निजी अस्पताल में वीरवार को शहर विधायक निर्मल सिंह का सफल ऑपरेशन हुआ। उन्हें खेलने के दौरान चोट लगी थी। इसके बाद से चिकित्सकों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी थी। वहीं ऑपरेशन की जानकारी मिलने पर ऊर्जा एवं परिवहन मंत्री अनिल विज भी मोहाली स्थित अस्पताल में शहर विधायक से मिलने पहुंचे।

विज्ञापन


यहां आईसीयू में दोनों नेताओं की मुलाकात हुई। निर्मल सिंह ने ऑपरेशन और समस्या के बारे में विज को जानकारी दी। इस दौरान विज ने भी उन्हें जल्द स्वस्थ होने की कामना की। वीरवार को निर्मल सिंह की बेटी चित्रा सरवारा के निजि सचिव नितिन भाटिया ने इसकी जानकारी साझा की। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि मंत्री अनिल विज के अंबाला कैंट विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस विधायक चौधरी निर्मल सिंह का अवास आता है। दोनों नेता एक दूसरे का काफी सम्मान भी करते हैं। यह बात अलग है कि निर्मल सिंह की बेटी चित्रा सरवारा ने विज के सामने हाल ही में विधानसभा चुनाव के दौरान आजाद प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed