हरियाणा के मंत्री विज का बयान: ममता बैनर्जी का हाल होगा हुड्डा जैसा, कहा- भूपेंद्र को खुड्डे लाइन लगाया हुआ है
मंत्री अनिल विज ने कोलकाता में हाल ही में हुए विधानसभा सत्र का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा विधायकों को मार्शलों द्वारा घसीटकर बाहर निकाला गया, जो लोकतंत्र के खिलाफ है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोलकाता में विधानसभा सत्र के दौरान भाजपा के विधायकों को मार्शलों द्वारा घसीटकर बाहर निकाले जाने के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने एक तीर से दो निशाने लगाए। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी का हाल भी हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुडा की तरह होने वाला है, क्योंकि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुडा ने भी मुझे अपने शासनकाल में विधानसभा से बाहर कई बार उठाकर फिंकवाया था, तो ऐसे ही अब ममता बनर्जी भाजपा के विधायकों को अपनी तानाशाही रवैये के कारण उठाकर कर बाहर फिंकवा रही है। जबकि ये प्रजातंत्र के खिलाफ है। विज ने कहा कि ऐसे तानाशाही रवैये के चलते आज भूपेंद्र सिंह हुड्डा खुड्डे लाइन लगे हुए हैं और यही हाल ममता बनर्जी का होने वाला है।
#WATCH अंबाला: हरियाणा सरकार के मंत्री अनिल विज ने कहा, "देश में कुछ ऐसे राजनीतिक दल हैं जिनमें प्रजातंत्र नहीं है और न वो प्रजातंत्र को बर्दाश्त करते हैं। अपनी बातों को व्यक्त करने का विधायक को अधिकार है। लेकिन तानाशाही प्रवृत्ति के लोग इसे बर्दाश्त नहीं कर सकते। ममता बनर्जी ने… pic.twitter.com/lJ28Om5atCविज्ञापन— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 5, 2025
आम आदमी की जरूरत वाली चीजें सस्ती, बुरी आदतों वाली 40 प्रतिशत महंगी- विज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीएसटी की दरें घटाकर हिंदुस्तान के विकास को पहिए लगा दिए है। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज शुक्रवार को मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि जीएसटी की दरों में बदलाव/कमी करने से चीजें सस्ती होंगी तो ज्यादा खरीदारी होगी, ज्यादा खरीदारी होगी तो ज्यादा मांग बढेगी और इससे रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। विज ने कहा कि प्रधानमंत्री ने एक ही झटके में विकास को रॉकेट बना दिया है। इसके साथ-साथ उन्होंने आम आदमी की जरूरत की चीजें, जैसे आटा, दूध, दही, मक्खन, दवाइयां, इंश्योरेंस इत्यादि सस्ती की गई है। जबकि बुरी आदतों वाली चीजें जैसे बीडी, तम्बाकू, शराब इत्यादि पर 40 प्रतिशत जीएसटी कर लगाया गया है। इस प्रकार से सरकार ने बुरी आदतों से दूर रहने का एक संदेश भी दिया है।
ऑनलाइन गेमिंग पर विधेयक पारित
विज ने कहा कि कुछ भी करने के लिए राजनीतिक इच्छाशक्ति का होना अति आवश्यक है। उनकी सरकार ने ऑनलाइन गेमिंग पर विधेयक प्रस्तुत कर पारित किया है। ऑनलाइन गेमिंग पहले भी होती थी, और ये पहले भी बुरी थी और आज भी बुरी है, लेकिन पूर्ववर्ती सरकारों के पास ऑनलाइन गेमिंग को बंद करने की इच्छाशक्ति नहीं थी, लेकिन उनकी सरकार किसी के दबाव में नहीं आती है और गलत कामों पर रोक लगाना चाहती है।