फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Haryana minister Anil Vij suffers fracture in big toe

Haryana: मंत्री अनिल विज के एक महीने से था पैर के अंगूठे में दर्द, जांच कराने पर हेयरलाइन फ्रेक्चर निकला

Fri, 20 Jun 2025 11:17 PM IST
विकास कुमार माई सिटी रिपोर्टर, अंबाला।
माई सिटी रिपोर्टर, अंबाला। Published by: विकास कुमार Updated Fri, 20 Jun 2025 11:17 PM IST
सार

एक महीने से पहले घर में ही कैबिनेट मंत्री अनिल विज के पैर के अंगूठे में चोट लग गई थी। इसके बाद से अंगूठा दर्द करता था। इसके बावजूद वह अंबाला छावनी में बारिश से पहले नालों का हाल जानने, चंडीगढ़ में आते जाते रहे। 

विज्ञापन
Haryana minister Anil Vij suffers fracture in big toe
मंत्री अनिल विज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के ऊर्जा परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज के पैर के अंगूठे हेयरलाइन फ्रैक्चर निकला है। इसके बाद उन्हें चिकित्सकों ने तीन से चार दिन आराम करने की सलाह दी है। दरअसल एक महीने से पहले घर में ही कैबिनेट मंत्री अनिल विज के पैर के अंगूठे में चोट लग गई थी। इसके बाद से अंगूठा दर्द करता था। इसके बावजूद वह अंबाला छावनी में बारिश से पहले नालों का हाल जानने, चंडीगढ़ में आते जाते रहे। 

विज्ञापन

 

इसी दर्द के साथ वह दिल्ली में भी अंबाला छावनी के विकास कार्यों को लेकर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से मिलने चले गए। इसी दौरान दर्द बढ़ता रहा है। इसके बाद वीरवार को जब दर्द अधिक बढ़ गया तो उन्होंने सिविल अस्पताल में एक्सरे कराया। इसके बाद एक निजी चिकित्सक का दिखाया तो पता चला कि उनके अंगूठे में एयरलाइन फ्रैक्चर हुआ है। चिकित्सक ने उन्हें कम से कम तीन से चार दिन आराम करने की सलाह दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि अपने अनोखे अंदाज और जुझारू नेता के रूप में विज को प्रदेश में पहचाना जाता है। कोविड के दौरान भी उनकी हालल काफी खराब थी। इसके बावजूद वह ऑक्सीजन सिलिंडर के साथ सदन में पहुंच गए थे। अब जैसे ही फ्रैक्चर की बात सामने आई तो उनके शास्त्री कॉलोनी स्थित आवास पर मिलने वालों का तांता लगा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed