Haryana: 'जब तक मिलेगी प्यार की आक्सीजन, तब तक रहेंगे जिंदा', अपने जन्मदिन पर बोले मंत्री अनिल विज
कैबिनेट मंत्री ने लोगों से मिल रहे भरपूर प्यार को देखते हुए कहा कि यही उनकी जिंदगी का ऑक्सीजन है, जब तक ये ऑक्सीजन उन्हें मिलती रहेगी तब तक वो जिंदा रहेंगे।
विस्तार
हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज का जन्मदिन शनिवार को अंबाला छावनी में मनाया गया। सुबह से ही हजारों की संख्या में लोग उनके शास्त्री कॉलोनी निवास पर पहुंचे। पार्टी कार्यकर्ताओं के अलावा विभिन्न सामाजिक, बाजार एसोसिएशन एवं अन्य संगठनों ने कैबिनेट मंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। वहीं ढोल-नगाड़ों व गीतों की धुनों पर कार्यकर्ता थिरकते नजर आए।
कैबिनेट मंत्री ने लोगों से मिल रहे भरपूर प्यार को देखते हुए कहा कि यही उनकी जिंदगी का ऑक्सीजन है, जब तक ये ऑक्सीजन उन्हें मिलती रहेगी तब तक वो जिंदा रहेंगे। जिस दिन ये प्यार मिलना बंद हो गया, उस दिन वे भी रुक जाएंगे। इस मौके पर जन्मदिन की बधाइयां देने वालों ने उनके लिए गीत गुनगुनाए और कविताएं भी पढ़ीं।
अंबाला-चंडीगढ़ मेट्रो लाइन के लिए डाला बीज
अंबाला कैंट से लेकर चंडीगढ़ तक मेट्रो लाइन को लेकर कैबिनेट मंत्री अनिल विज बोले कि उन्हें पूरा विश्वास है जल्द ये भी शुरू हो जाएगी। विज ने पहले अंबाला की जनता को एयरपोर्ट की सौगात दी थी और अब मेट्रो के लिए भी उन्होंने मांग शुरू करके बीज डाला है, फिर इसे सींचेंगे। वहीं, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल द्वारा अनिल विज के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा कि ये दोस्ती हम नहीं छोड़ेंगे पर प्रतिक्रिया देते हुए विज ने कहा कि मनोहर लाल के साथ उनके मधुर संबंध रहे हैं हमेशा। इसीलिए ये दोस्ती हम नहीं छोड़ेंगे।
अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में लोहे की रॉड से हमले में 5 लोग घायल होने पर विज ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कुछ लोग हिंदुस्तान को लगातार तोड़ने का काम कर रहे हैं। वहीं, सोनीपत के गोहाना में भाजपा नेता के मर्डर पर अनिल विज ने कहा कि जांच चल रही है और कातिल जहां भी होंगे, उन्हें ढूंढ कर निकाला जाएगा।
यह भी पढ़ें: कांग्रेस के पूर्व विधायक पर फायरिंग: बंबर ठाकुर ने बताया था जान को खतरा, बेटा बोला- कुछ नेताओं के नाम...
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.