फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Haryana Lok Sabha Election 2024 PM Modi Rally in Ambala Public Meeting News in Hindi

Lok Sabha Elections : अंबाला में पीएम मोदी की रैली आज, कार्यकर्ताओं में उत्साह; सुरक्षा के सख्त इंतजाम

Sat, 18 May 2024 12:16 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 18 May 2024 12:16 AM IST
सार

एयरफोर्स स्टेशन अंबाला छावनी से सड़क मार्ग से रैली स्थल तक मोदी पहुंचेंगे। तैयारी पूरी हो गई है। छह किमी. पर पुलिस, एसपीजी और सेना का सख्त पहरा रहेगा। काले कपड़ों पर पाबंदी होगी। लाइटर, बीड़ी सिगरेट, असलहे, बोतल, ग्लास और पेन वाले कैमरे भी लेकर नहीं जा सकेंगे। अंबाला से प्रत्याशी बंतो कटारिया और कुरुक्षेत्र लोकसभा से नवीन जिंदल मंच पर शामिल होंगे।

विज्ञापन
Haryana Lok Sabha Election 2024 PM Modi Rally in Ambala Public Meeting News in Hindi
पीएम मोदी। - फोटो : अमर उजाला (फाइल)

विस्तार

हरियाणा के अंबाला सिटी के पुलिस लाइन मैदान में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली से एक दिन पहले डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश दिए। प्रधानमंत्री की सुरक्षा में करीब 12 आईपीएस अधिकारी, 30 डीएसपी रैंक के अधिकारियों सहित हजारों की संख्या में जवानों को लगाया गया है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी दोपहर 2:30 से तीन बजे के बीच विशेष विमान से अंबाला छावनी के एयरफोर्स स्टेशन पहुंचेंगे, जहां से सड़क मार्ग से रैली स्थल तक जाएंगे। प्रधानमंत्री की रैली को लेकर भाजपा प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है।
विज्ञापन


रैली में अंबाला लोकसभा से प्रत्याशी बंतो कटारिया और कुरुक्षेत्र लोकसभा से नवीन जिंदल मंच पर मोदी के साथ मंच भी साझा करेंगे। खास बात यह है कि शनिवार को ही पूर्व सांसद रतनलाल कटारिया की पहली पुण्यतिथि भी है, जिनकी पत्नी बंतो कटारिया अंबाला से लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंबाला में शुक्रवार को रैली स्थल पर डीजीपी शत्रुजीत कपूर, आईजी सिवास कविराज, एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा ने सुरक्षा व्यवस्था को जांचा। उन्होंने अधिनस्थों को निर्देश दिए कि रैली स्थल पर काले कपड़ों पर प्रतिबंध रहेगा। इसके अलावा लाइटर, बीड़ी सिगरेट, हथियार, बोतल, ग्लास और पेन वाले कैमरे लेकर कोई भी रैली स्थल पर नहीं जा सकेगा।

इस दौरान किसान आंदोलन को लेकर विशेष नजर रखी जाएगी। रैली स्थल के आसपास एक किलोमीटर तक दर्जनों बैरिकेड्स लगाकर चप्पे-चप्पे पर मुलाजिम तैनात कर दिए गए हैं। खासतौर पर एयरफोर्स स्टेशन से लेकर रैली स्थल के करीब छह किलोमीटर के दायरे में पुलिस और सेना के जवानों की विशेष नजर रहेगी।

सुरक्षा को लेकर हरियाणा पुलिस के आलाधिकारियों के अलावा एसपीजी, एनएसजी के जवानों को भी यहां तैनात किया गया है। सुरक्षा दायरे को मजबूत रखने के लिए इलाका पुलिस के अलावा घोड़ों पर सवार जवान भी तैनात रहेंगे जो आसपास के प्लाटों आदि रास्तों पर गश्त करेंगे।

उधर, रैली स्थल के चारों तरफ करीब 400 मीटर की दूरी तक वाहनों को खड़े करने की अनुमति नहीं होगी। वाहन दूर खड़ा करके पैदल रैली स्थल तक लोग आ सकेंगे। इतना ही नहीं रैली स्थल पर दो एंट्री गेट होंगे। महिला व पुरुष एक गेट पर अलग-अलग मेटल डिटेक्टर से होकर गुजरेंगे।

रैली में आगे होंगी महिलाएं, भगवा व हरे रंग की साड़ी पर कमल का फूल होगा आकर्षण का केंद्र
रैली स्थल में पहली एक हजार सीटों पर महिला मोर्चा की पदाधिकारी और सदस्य बैठेंगी। बाकायदा इसको लेकर एक हजार साड़ियां उपलब्ध करवाई गई हैं। जिसमें भगवा व ग्रीन रंग के साथ-साथ कमल का फूल बना हुआ है। महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री रिचा पाहवा ने बताया कि पहली एक हजार सीटों पर महिला कार्यकर्ता बैठेंगी। यह साड़ियां वीरवार रात को ही पहुंची थी और पूरे लोकसभा क्षेत्र में इसे बांट दिया गया है। रैली स्थल पर 1500 झंडे लगाए गए हैं। इसके अलावा जो भी पदाधिकारी रहेंगे उन्हें पास दिए गए हैं।


टेंट में 100 कूलर और 300 एसी देंगे चिलचिलाती गर्मी से राहत
चिलचिलाती गर्मी से राहत पहुंचाने के लिए रैली स्थल पर 100 कूलर व 300 एसी फर्राटे लगाए गए हैं। एसी फर्राटे हवा के साथ-साथ पानी की भी बौछार करेंगे। पंडाल में हजारों लोगों के लिए पानी की व्यवस्था की गई है। पंडाल में करीब 20 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी, बाकी लोग खड़े हो सकेंगे। उधर, शुक्रवार को पुलिस मुलाजिमों ने भी पंडाल में सुरक्षा बंदोबस्त को लेकर रिहर्सल भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed