{"_id":"65e9f15bd1079e5b5b0ff9c2","slug":"haryana-home-minister-vij-said-kejriwal-has-phobia-of-ed-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: गृहमंत्री विज बोले- केजरीवाल को ईडी फोबिया, पूछताछ के लिए बुला रही है तो अलग राग अलाप रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: गृहमंत्री विज बोले- केजरीवाल को ईडी फोबिया, पूछताछ के लिए बुला रही है तो अलग राग अलाप रहे
Thu, 07 Mar 2024 10:24 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 07 Mar 2024 10:24 PM IST
सार
हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज बोले कि केजरीवाल को ईडी फोबिया है। पूछताछ के लिए बुला रही है तो अलग राग अलाप रहे हैं। भाजपा के इशारे पर ईडी की कार्रवाई संबंधी आरोपों पर गृहमंत्री ने पलटवार किया है।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल और अनिल विज।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा के अंबाला में हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि केजरीवाल को ईडी फोबिया हो गया है। यही कारण है कि वो भाजपा सरकार के इशारे पर ईडी के धमकाने की बात कह रहे हैं। विज वीरवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जब केजरीवाल सत्ता में नहीं थे, तब वह स्वयं सोशल मीडिया पर बात करते थे कि ईडी, आयकर या सीबीआई के बुलावे पर तुरंत जाना चाहिए। अब ईडी उनको बुला रही है तो वे अलग राग अलाप रहे हैं। यदि केजरीवाल ने कुछ गलत नहीं किया तो डर किस बात का। उन्हें ईडी के समक्ष जाना चाहिए। गृह मंत्री ने कहा कि पहले भी भ्रष्टाचार में आम आदमी पार्टी के मंत्री जेल में हैं, जिनकी महीनों बाद भी कोर्ट से जमानत नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
दीपेंद्र हुड्डा के धमकाने के वायरल वीडियो पर बोले-सोचिए सत्ता में थे तो क्या करते होंगे
कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा द्वारा एक अधिकारी को धमकाने के वायरल वीडियो पर गृह मंत्री ने कहा कि इनके काम करने का यही स्टाइल है, यह इनका राजनीतिक तरीका है। उन्होंने कहा कि वे बिना सत्य जाने इस प्रकार के शब्दों का इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने कहा कि जब यह सत्ता में कभी होते होंगे तो किस प्रकार से काम करते होंगे, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। अधिकारियों पर दबाव डाल-डालकर ही इन्होंने सभी गलत काम करवाए होंगे।
विज्ञापन