फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Haryana Home Minister Anil Vij takes a dig at Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal

Haryana: गृह मंत्री अनिल विज बोले- केजरीवाल का दिल्ली मॉडल... जेल से सरकार चलाओ

Wed, 08 Nov 2023 12:23 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 08 Nov 2023 12:23 AM IST
सार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की केदारनाथ यात्रा पर गृह मंत्री ने कहा कि जब भी चुनाव आते हैं तो कुछ लोग जनेऊ खरीद लेते हैं। 

विज्ञापन
Haryana Home Minister Anil Vij takes a dig at Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal
हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज। - फोटो : फाइल

विस्तार

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर चुटकी लेते हुए कहा कि केजरीवाल आजकल अच्छा मॉडल पेश कर रहे हैं। वह जहां-जहां भी जा रहे हैं, जहां भी चुनाव होने है, वहां पर कह रहे है कि वह उस राज्य में दिल्ली मॉडल पेश करेंगे जबकि दिल्ली के चार मंत्री जेल में हैं। वहां के कितने मंत्री अंदर होंगे क्योंकि दिल्ली का मॉडल तो यही है कि जेल के अंदर से सरकार चलाओ।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल को भी नोटिस मिला है। इसी को लेकर आम आदमी के विधायकों ने कहा कि चाहे केजरीवाल गिरफ्तार हो जाए, मगर वह मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं देंगे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की केदारनाथ यात्रा पर गृह मंत्री ने कहा कि जब भी चुनाव आते हैं तो कुछ लोग जनेऊ खरीद लेते हैं और जगह-जगह मंदिरों में जाते है।
विज्ञापन


इससे उन्हें कोई एतराज नहीं है। लेकिन जो लोग दिखावे के लिए जाते हैं, वो ठीक नहीं लगता। प्रदूषण के बढ़ते स्तर पर गृह मंत्री अनिल विज ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदूषण बड़ी समस्या है, इस पर सभी को मिलजुल कर काम करना चाहिए और राजनीति नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed