फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Haryana Home Minister Anil Vij listened to the problems of the people in Janata Darbar

लापरवाही पर नाराज हुए विज: SP हिसार को फोन मिला दिए निर्देश- हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर हवालात में डालो

Sun, 17 Dec 2023 12:46 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 17 Dec 2023 12:46 AM IST
सार

एक शिकायत के संदर्भ में लापरवाही पर नाराज हुए विज ने एसपी को खुले दरबार से ही फोन मिलाया। विज के दरबार में ऐसे कई मामले पहुंचे, जिनमें विभिन्न जिलों की पुलिस सुनवाई नहीं कर रही। युवती से दुराचार के मामले में लापरवाही पर यमुनानगर एसपी को जांच अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन
Haryana Home Minister Anil Vij listened to the problems of the people in Janata Darbar
प्रदेश से आए लोगों की समस्याएं सुनते हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

‘साहब कुछ आरोपियों ने परिवार के सदस्यों से मारपीट की थी और इस दौरान भाई की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला तो दर्ज कर लिया, लेकिन किसी की गिरफ्तारी नहीं की।’ हिसार से आए मृतक के परिजनों का यह दुखड़ा सुनते ही गृहमंत्री अनिल विज एकदम नाराज हो गए। उन्होंने तुरंत हिसार एसपी से फोन कर सख्त लहजे में निर्देश दिए कि मामले में आरोपियों को तुरंत पकड़कर हवालात में डालो।

विज्ञापन


शनिवार को विज अपने आवास पर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए लोगों की समस्याओं को सुन रहे थे। इस दौरान उन्होंने विभिन्न मामलों में अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश भी दिए। इसी दौरान यमुनानगर से आई महिला ने उसके साथ दुराचार मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने की शिकायत की।
विज्ञापन


महिला ने मंत्री को बताया कि उसके बयान होने के बावजूद पुलिस नामजद आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। इस पर गृह मंत्री ने एसपी यमुनानगर को फोन कर दिया और उन्हें भी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। उन्होंने इस मामले में एसपी से जल्द कार्रवाई की रिपोर्ट भी तलब की है, वहीं इस मामले में जांच में देरी करने वाले जांच अधिकारी पर भी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कबूतरबाजी के मामलों की जांच करेगी एसआईटी
जनसुवाई के दौरान कबूतरबाजी के भी कई मामले आए, जिन पर एसआईटी को मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए गए। पेहोवा निवासी महिला ने बताया कि उसने अपने दो लड़कों को रोमानिया भेजने के लिए एक एजेंट से बातचीत की थी। एजेंट को 10 लाख रुपये दिए थे मगर एजेंट ने रोमानिया भेजने के बजाय उनके बेटों को अरमेनिया भेज दिया, जहां कुछ माह रुकने के बाद बच्चे वापिस देश लौट आए। इसी प्रकार नारायणगढ़ निवासी व्यक्ति ने शिकायत देते हुए आरोप लगाया कि उसे इंग्लैंड भेजने के नाम पर एजेंट ने उससे 17 लाख रुपये मांगे, उसने अग्रिम राशि के तौर पर एक लाख रुपये दिए, मगर इसके बाद न उसे विदेश भेजा गया न पैसे वापस दिए गए।


ये शिकायतें भी आईं सामने
अंबाला जिले के गांव हसनपुर निवासी युवती ने गांव के लोगों पर उससे छेड़छाड़ एवं परिवार के साथ मारपीट के आरोप लगाए। गृह मंत्री ने डीएसपी बराड़ा को मामले में सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। अंबाला शहर निवासी महिला ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया, इस पर अंबाला एसपी को मामले की जांच के निर्देश मंत्री ने दिए। इसके अलावा यमुनानगर निवासी परिवार ने उन पर कुछ लोगों द्वारा बार-बार हमला करने के आरोप लगाए, इस पर गृह मंत्री ने एसआईटी गठित कर एसपी यमुनानगर को जांच के निर्देश दिए। रोहतक निवासी दो बहनों ने उनके प्लाट को धोखे से बेचने का आरोप लगाया, वहीं रोहतक निवासी पूर्व फौजी ने प्रापर्टी डीलर द्वारा प्लाट बेचने के नाम पर उससे 10 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाया। दोनों मामलों में गृह मंत्री ने जांच कर केस दर्ज करने के निर्देश दिए। इसी तरह अन्य मामले भी सामने आए और सभी पर संबंधित अधिकारियों को गृह मंत्री ने कार्रवाई के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed