फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Haryana gets Rs 3,566 crore budget under Railways, Rs 150 crore more than last time

Ambala News: रेलवे के तहत हरियाणा को मिला 3566 करोड़ का बजट, पिछली बार के मुकाबले 150 करोड़ अधिक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Haryana gets Rs 3,566 crore budget under Railways, Rs 150 crore more than last time
- चंडीगढ़ से दिल्ली के बीच संचालित वंदे भारत को बताया उपलब्धि तो चंडीगढ़ स्टेशन के अधूरे काम को आगामी तीन साल में करेंगे पूरा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। केंद्र सरकार ने रेल बजट के तहत हरियाणा को 3566 करोड़ रुपये का आवंटन किया है जोकि पिछले वर्ष के मुकाबले 150 करोड़ रुपये अधिक है। ऐसे में लंबित परियोजनाओं को पूरा किया जा सकेगा। पिछले वर्ष 2025-26 में हरियाणा को 3416 करोड़ का बजट निर्धारित किया गया था। सोमवार को ऑनलाइन पत्रकार वार्ता के दौरान केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने बताया कि इस बजट से कई विकास कार्य किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि हरियाणा में मौजूदा समय में 12 हजार करोड़ की परियोजनाओं पर काम चल रहा है। इसमें 34 रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प किया जा रहा है और कुछ नई रेल लाइन भी बिछाई जा रही हैं।
रेल मंत्री ने बताया कि हरियाणा में सभी रेल खंड बिजली संचालित हो गए हैं, वहीं यूपी से पंजाब तक बिछाया डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर काफी अहम कड़ी बन गया है। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन का कार्य अभी तीन साल में पूरा होगा। इसे पूरा करने का लक्ष्य पांच साल निर्धारित किया गया है और दो वर्ष का कार्य पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

हाइड्रोजन ट्रेन की जल्द मिलेगी सौगात
वहीं हरियाणा के पानीपत में चल रहे हाइड्रोजन ट्रेन के संबंध में रेल मंत्री ने बताया कि ट्रेन की पूरी टेस्टिंग हो रही है और जल्द इसका विधिवत उद्धाटन किया जाएगा ताकि यात्रियों को सुविधा मिल सके, वहीं दिल्ली-अमृतसर के बीच बुलेट ट्रेन को लेकर उन्होंने बताया कि प्राथमिक चरण में देश के अन्य रेल खंड पर पहले फेस का कार्य चल रहा है। दूसरे फेज में दिल्ली-अमृतसर बुलेट ट्रेन के प्रस्ताव का आकलन किया जाएगा। रेलवे ने यात्री टिकट से पिछले वर्ष 75 हजार करोड़ का राजस्व अर्जित किया था जो इस वर्ष 80 हजार करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्व में सबसे उत्कृष्ट ट्रेन वंदे भारत
रेल मंत्री ने पत्रकार वार्ता के दौरान अपने विदेशी दौरे का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि भारत में चल रही वंदे भारत विश्व में चल रही अन्य ट्रेनों से काफी बेहतर और सुरक्षित हैं। इन ट्रेनों में कंपन, आवाज और अन्य सुविधाएं विश्व की ट्रेनों से काफी उत्कृष्ट हैं और वहां के इंजीनियर भी वंदे भारत की तारीफ की चुके हैं। इसके अलावा चंडीगढ़ से दिल्ली के बीच संचालित वंदे भारत को लेकर भी यात्रियों में खुशी है और सफर के दौरान यात्री उन्हें इसके लिए बधाई भी देते हैं।


रेल मंत्री ने हरियाणा के बजट के संबंध में जानकारी दी थी जोकि साझा की दी गई है। इसके तहत क्या-क्या काम होंगे वो पिंक बुक आने के बाद ही सामने आ पाएगा। इसके अलावा कुछ अन्य जानकारी मिलेगी तो साझा कर दी जाएगी।
- विनोद भाटिया, डीआरएम अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed