{"_id":"6a120198464b44dbe601eefb","slug":"haryana-finishes-fourth-in-national-kudo-cup-ambala-news-c-36-1-amb1002-163647-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: जींद, सोनीपत व भिवानी के ध्यानार्थ... राष्ट्रीय कूडो कप में हरियाणा का चौथा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: जींद, सोनीपत व भिवानी के ध्यानार्थ... राष्ट्रीय कूडो कप में हरियाणा का चौथा स्थान
विज्ञापन
पुणे में कूड़ो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाडी। एसोसिएशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- अंबाला के वायु रक्षा स्कूल के प्रणीत ने स्वर्ण व एमएम सद्दोपुर के रोहन ने जीता कांस्य पदक
- पुणे में आयोजित हुई 5 दिवसीय राष्ट्रीय प्रतियोगिता, 24 राज्यों के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। महाराष्ट्र के पुणे में 19 से 23 मई तक आयोजित हुई चौथी कूडो कप 2026 में हरियाणा की टीम ने प्रदेश का नाम रोशन किया है। इस प्रतियोगिता में हरियाणा की टीम ने देश में चौथा स्थान हासिल किया। इस चैंपियनशिप में राजस्थान की टीम सर्वाधिक अंकों के साथ पहले और दूसरे स्थान (विभिन्न श्रेणी) पर रही जबकि मध्य प्रदेश ने तीसरा स्थान पाया। प्रतियोगिता में अंबाला के वायु रक्षा स्कूल के प्रणीत ने स्वर्ण पदक व एमएम सद्दोपुर के रोहन ने कांस्य पदक जीता। कूडो इंटरनेशनल फेडरेशन इंडिया की ओर से आयोजित इस 5 दिवसीय महाकुंभ में देश के 24 राज्यों और 8 पैरामिलिट्री फोर्सेज के खिलाड़ियों ने ने हिस्सा लिया।
यह प्रतियोगिता खिलाड़ियों के लिए इसलिए भी खास है क्योंकि कूडो फेडरेशन को 8 वर्षों से भारत सरकार और खेल मंत्रालय से मान्यता प्राप्त है। इस वर्ष से राज्य बोर्ड और सीबीएसई में राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों को 20 प्रतिशत अंक और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के पदक विजेताओं को 15 प्रतिशत अंक दिए जाएंगे। प्रतियोगिता का संचालन कूडो इंटरनेशनल फेडरेशन जापान के निदेशक हांसी मेहुल वोरा और तकनीकी निदेशक रेशी विस्पी खराड़ी की देखरेख में किया गया।
-- -- -- -- -- -- --
ट्रायल में ले सकेंगे भाग
हरियाणा कूडो टीम के अध्यक्ष हेमंत शर्मा और सचिव कुलभूषण सहगल ने बताया कि टीम के साथ सहयोगी कोच सुभाष ने भी अहम भूमिका निभाई। प्रदेश के अलग-अलग जिलों के खिलाड़ियों ने मेडल जीतकर नाम कमाया। हरियाणा कूडो एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि इन सभी होनहारों को आगामी विश्व कूडो प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम के चयन ट्रायल में भाग लेने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
स्कूल स्तर के होनहार खिलाड़ी
प्रणीत सकलानी (वायुरक्षा आर्मी स्कूल) : स्वर्ण पदक (6 वर्ष आयु वर्ग, 24 किलो भार)
रोहन गांधी (एमएम साद्दोपुर स्कूल) : कांस्य पदक (15 वर्ष, 85 किलो भार)
रुद्र शर्मा (अलमाला स्कूल): कांस्य पदक (12 वर्ष, 30 किलो भार)
(सिड़क सिंह, हरकीरत और जसप्रीत कौर ने भी बेहतरीन खेल दिखाया)
-- -- -- -- -- -
जींद, सोनीपत और भिवानी के होनहार
रोनी (भिवानी) : स्वर्ण पदक (अंडर-16, 54 किग्रा बालक)
साकिब (जींद) : स्वर्ण पदक (अंडर-16, 42 किग्रा बालक)
दीपक (जींद) : रजत पदक (21 वर्ष से ऊपर, 250 पीआई बालक)
गौरव (जींद) : कांस्य पदक (अंडर-16, 46 किग्रा बालक)
आकाश (सोनीपत) : कांस्य पदक (अंडर-21, 220 पीआई बालक)
(अंकुश और दक्ष ने भी अपनी कैटेगरी में कड़ा मुकाबला किया)