फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Haryana: CM visits Ambala today, workers will welcome him

Haryana: सीएम का आज अंबाला दौरा, कार्यकर्ता करेंगे स्वागत, विज के शामिल होने पर संशय

Tue, 19 Mar 2024 12:21 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, अंबाला सिटी (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, अंबाला सिटी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 19 Mar 2024 12:21 AM IST
सार

सबसे बड़ी बात यह है कि इस कार्यक्रम में पूर्व गृहमंत्री और छावनी से विधायक अनिल विज शामिल होंगे या नहीं इस पर संशय है। भाजपा पदाधिकारी भी इसकी पुष्टि नहीं कर पा रहे हैं। पदाधिकारी इतना जरूर कह रहे हैं कि भाजपा कार्यकर्ता जरूर स्वागत करेंगे।

विज्ञापन
Haryana: CM visits Ambala today, workers will welcome him
सदन में बैठे सीएम नायब सिंह सैनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है और अभी तक हरियाणा सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर असमंजस की स्थिति बनी है। इसी बीच मंगलवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, सीएम पद की शपथ लेने के बाद पहली बार अंबाला पहुंच रहे हैं। वे अंबाला से घरौंडा जाएंगे। जहां पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आ रहे हैं।

विज्ञापन


इससे पहले सीएम अंबाला शहर के बलदेव नगर में सुबह सात बजे और छावनी के सैनिक रेस्ट हाउस सुबह साढ़े सात बजे वह कुछ देर के लिए रुकेंगे। जहां पर सीएम का भाजपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी उनका स्वागत करेंगे। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि सरकार में सीएम के बदलाव के बाद से लगातार असमंजस की स्थिति बनी है कि विज को अब कौन सा विभाग दिया जाएगा। जबकि वे काफी वरिष्ठ हैं और सीएम पद की दौड़ में भी उनका नाम रह चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाराजगी की बात से था विज का इनकार
दो दिन पहले अंबाला छावनी में उपमंडल कार्यालय शहीद भगत सिंह की प्रतिमा के अनावरण के दौरान विधायक अनिल विज ने अपनी चुप्पी तोड़ी थी। उन्होंने कहा था कि वह किसी से नाराज नहीं हैं। मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर उन्हें कोई जानकारी नहीं थी और उन्हें उनसे किसी ने संपर्क भी नहीं किया था।

उन्होंने यह भी कहा था कि शपथ ग्रहण के बाद से उनकी किसी ने कोई बात नहीं की है। उन्होंने कहा था कि जो कर रहे हैं अच्छा कर रहे हैं।अच्छी सरकार चलाएंगे, और जो नायब सैनी, जिसको मुख्यमंत्री बनाया है, हमारा छोटा भाई है, हमें उम्मीद है कि वो बहुत बेहतरीन काम करेगा।


बाहर गए हुए थे विज
जहां एक तरफ सीएम के अंबाला आने का कार्यक्रम जारी हुआ है तो वहीं सोमवार को अनिल विज भी छावनी के शास्त्री कॉलोनी स्थित आवास पर नहीं थे। वह कहीं बाहर गए थे। वह कहां गए हैं इसकी जानकारी किसी को नहीं थी। इस दौरान फोन से भी संपर्क नहीं हो पा रहा था। ऐसे में अंबाला में यह मामला काफी चर्चा का विषय बनता दिखाई दिया। लोगों के बीच चर्चा थी कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के दौरे से पहले मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर कोई राह निकल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed