Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Haryana: Anil Vij said, food checks will be done at bus stands like railways

Haryana: अनिल विज बोले- रेलवे की तरह बस अड्डों पर होगी खाने की जांच

Thu, 07 Nov 2024 12:09 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 07 Nov 2024 12:09 AM IST
सार

विज ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान कि प्रधानमंत्री को बातें घुमाकर करने की आदत है, पर कहा कि यह कांग्रेस के डीएनए में है।

विज्ञापन
Haryana: Anil Vij said, food checks will be done at bus stands like railways
अनिल विज - फोटो : ANI

विस्तार

हरियाणा राज्य के बस अड्डों पर ठीक व्यवस्था के लिए निर्देश दिए हैं। सभी बस अड्डे साफ, यात्रियों के बैठने के लिए जगह और शौचालय साफ होने चाहिए, वहीं पीने के पानी की व्यवस्था भी बेहतर हो, जो खाद्य सामग्री बिक रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

इसके लिए स्वास्थ्य विभाग को पत्र लिखा है कि बस अड्डों पर सेंपल चेकिंग होनी चाहिए ताकि यात्रियों को शुद्ध सामान मिले। ऐसे ही रेलवे की तर्ज पर जैसे खाने-पीने के सामान चैक करने के लिए उनकी अपनी कारपोरेशन बनी है, इसी प्रकार अधिकारियों को इसका भी अध्ययन करने को कहा है ताकि हरियाणा के बस अड्डों पर भी इसी प्रकार की व्यवस्था की जा सके। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री अनिल विज ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान कि प्रधानमंत्री को बातें घुमाकर करने की आदत है, पर कहा कि यह कांग्रेस के डीएनए में है। विज ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ने कितने मुफ्त योजना के वादे किए थे, लेकिन अब उल्टा उनकी सरकार के पास कर्मचारियों को तनख्वाह देने के लिए भी पैसे नहीं है। एक तरफ हमारे प्रधानमंत्री ने देशभर में लाखों शौचालय बनवाए हैं, वहीं दूसरी तरफ हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार शौचालयों से भी टैक्स वसूल कर कमाई करना चाहती है।

कांग्रेस कराना चाहती है जातिगत जनगणना
अब कांग्रेस जातिगत जनगणना करवा कर देश की जनता को फिर से आपस में लड़वाना चाहती हैं। विज ने नसीहत देते हुए कहा कि बांटने की पीएचडी राहुल गांधी ने कर रखी है और वो अपनी ये बंटवारे की दुकान बंद कर दें। परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि राहुल गांधी ने विदेश में जाकर आरक्षण के खिलाफ बयान दिया था जोकि शर्मनाक था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed