{"_id":"651075d35a07a4e6fb0dc917","slug":"haryana-anil-vij-reacted-on-statement-of-udaybhan-2023-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: उदयभान के बयान पर विज बोले- मर्यादा की सारी सीमाएं लांघ गए कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: उदयभान के बयान पर विज बोले- मर्यादा की सारी सीमाएं लांघ गए कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष
Sun, 24 Sep 2023 11:15 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 24 Sep 2023 11:15 PM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा के मुख्यमंत्री के खिलाफ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल किया था। इसपर भाजपा लगातार हमलावर है।
विज्ञापन
हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज।
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री को लेकर की गई अमर्यादित टिप्पणी पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि जो शब्द हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने इस्तेमाल किए हैं, वह मर्यादा की सारी सीमाएं लांघ गए हैं।
विज्ञापन
विज ने मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि हमें किसी आयाराम-गयाराम की औलाद से किसी प्रकार की भद्र व्यवहार की उम्मीद भी नहीं है। गृहमंत्री ने याद दिलाते हुए कहा कि यह आयाराम-गयाराम वही हैं, जिन्होंने 80 के दशक में कई बार पार्टी बदली थी और हरियाणा वासियों का सिर शर्म से झुकाया था।
विज्ञापन
उनके इस कृत्य से ही उनका नाम आयाराम-गयाराम पड़ा था और आज सारे देश में यह नाम इस्तेमाल किया जाता है। विज ने कांग्रेस हाईकमान से प्रश्न करते हुए कहा कि हम तो यह देख रहे हैं कि कांग्रेस के सर्वेसर्वा राहुल गांधी जोकि कहते हैं कि उन्होंने गीता व सभी वेद पढ़े हैं, वे ऐसे व्यक्ति का क्या उपचार करते हैं।
विज्ञापन