{"_id":"51b47757bf886c55f2f6bb9f79083f7a","slug":"haridwar-kumbh-special-train-will-runs-from-today-in-ambala-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार अर्द्धकुंभ के लिए आज से चलेगी स्पेशल ट्रेन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार अर्द्धकुंभ के लिए आज से चलेगी स्पेशल ट्रेन
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला
Updated Thu, 14 Jan 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
रेलवे द्वारा हरिद्वार में होने वाले अर्द्धकुंभ के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। यह ट्रेन 14 जनवरी से चलाई जाएगी, जिससे श्रद्धालुओं को काफी राहत मिलेगी। हरिद्वार में अर्द्धकुंभ का आयोजन हो रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए रेलवे द्वारा चंडीगढ़-हरिद्वार-़देहरादून के बीच स्पेशल ट्रेन नंबर 04308 चलाई जा रही है। यह ट्रेन 14 जनवरी को हरिद्वार से 7:50 बजे चलेगी और रुड़की, सहारनपुर, यमुनानगर, जगाधरी, अंबाला छावनी स्टेशनों पर रुकेगी। इसी तरह ट्रेन नंबर 04309 चंडीगढ़ से दोपहर एक बजे चलेगी और देहरादून सायं 7:40 बजे पहुंचेगी। इससे हरिद्वार अर्द्धकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं को आसानी होगी। इस बारे में सीनियर डीसीएम प्रवीण गौड़ द्विवेदी ने बताया कि अर्द्धकुंभ पर बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन