{"_id":"679fabf2231b305da208580d","slug":"harbilas-murder-case-rajan-and-mangu-discharged-from-hospital-on-remand-ambala-news-c-36-1-amb1002-137007-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरबिलास हत्याकांड : राजन और मंगू की अस्पताल से छुट्टी, रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरबिलास हत्याकांड : राजन और मंगू की अस्पताल से छुट्टी, रिमांड पर
विज्ञापन
अंबाला। वकील और बसपा नेता हरबिलास की पांच गोलियां मारकर हत्या के मामले के 10 दिन बाद भी भगोड़ा वेंकट गर्ग, तुषार और नेहाल पुलिस गिरफ्तार से बाहर हैं।
उधर, 30 जनवरी को सीआईए-1 से मुठभेड़ के दौरान पैर पर गोलियां लगने पर घायल शूटर राजन और अभिषेक उर्फ मंगू को भी रविवार सिटी नागरिक अस्पताल से छुट्टी मिल गई। हालत में सुधार होने के बाद शहजादपुर थाना पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था, जहां से उन्हें पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया जाना है।
दरअसल, राजन गोलीकांड के समय शामिल था। जबकि अभिषेक उर्फ मंगू ने सभी शूटरों को एकजुट करने के बाद आई-20 गाड़ी और असलहा उपलब्ध कराया था। इसलिए पुलिस की टीम दोनों आरोपियों से असलहे की बरामदगी पर जोर देने के साथ-साथ कहां से लेकर आए और किस के माध्यम से यह खरीदा, इसका भी पता किया जाएगा।
बाइक के पीछे बैठे मंगू ने चलाई थी गोलियां
दरअसल, राजन और अभिषेक उर्फ मंगू पर गोलीकांड में शामिल होने के अलावा सीआईए-1 की टीम पर भी गोलियां चलाने का मामला दर्ज है। इसमें पुलिस ने दोनों आरोपियों पर पुलिस ने संगठित अपराध के गैंग का सक्रिय सदस्य होकर, बिना लाइसेंस और परमिट के अवैध तौर पर असलहा रखने और और पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से सीधे फायर करने की आपराधिक धाराओं के कार्रवाई की है।
विज्ञापन
तुषार और गूगल पंडित आज होंगे पेश
गोलीकांड के समय इनोवा में हरबिलास के साथ बैठे गूगल पंडित और भगोड़े वेंकट गर्ग के भाई तुषार गर्ग का दो दिन का रिमांड सोमवार को खत्म हो जाएगा। पुलिस को गोलीकांड से जुड़ी कई अहम जानकारियां मिली हैं लेकिन उसका खुलासा नहीं किया है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी को यूपी भी लेकर गई है। नारायणगढ़ थाना प्रभारी इंस्पेक्टर ललित कुमार ने बताया कि अभी तक गूगल पंडित व तुषार से कोई बरामदगी नहीं हुई है। यूपी टीमें रवाना है। तुषार की रेकी करने में भूमिका थी और गूगल पंडित लगातार गोलीकांड से पहले चुन्नू, हरबिलास व वेंकट गर्ग के संपर्क में था।
तुषार के दस्तावेजों पर फर्जी पासपोर्ट का संदेह
वेंकट गर्ग पर दिल्ली से गुरुग्राम के पते पर फर्जी पासपोर्ट बनवाने पर पासपोर्ट एक्ट के तहत मामला दर्ज है। जबकि उसका भाई तुषार गर्ग भी बेंगलुरु के पास ही एक कंपनी में नौकरी करता था। कहीं वेंकट ने तुषार के दस्तावेजों को ही आधार बनवाकर पासपोर्ट न बनवाया हो, इसी भी जांच की जा रही है। जबकि फिलहाल नारायणगढ़ पुलिस ने तुषार के रेकी करने में संलिप्तता बताई है।
वर्जन
पैर में गोली लगने वाले राजन व अभिषेक उर्फ मंगू को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को पांच दिन के रिमांड पर लिया है।
सूरज चावला, डीएसपी नारायणगढ़।