फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Happy Card Portal is closed in the morning, it is running slow during the day

Ambala News: सुबह बंद, दिन में धीमा चला हैप्पी कार्ड पोर्टल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2024 05:18 AM IST
विज्ञापन
Happy Card Portal is closed in the morning, it is running slow during the day
अंबाला। तकनीकी खराबी के चलते में जिला में बनाए हैप्पी कार्ड कार्यालयों में रविवार की सुबह सर्वर बंद रहा। करीब दो घंटा बंद होने के बाद सर्वर सारा दिन धीमी गति से चलता रहा।
विज्ञापन

इस कारण कर्मचारियों से लेकर हैप्पी कार्ड बनवाने आए लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। हैप्पी कार्ड को एक्टिवेट करने में कर्मचारी को आधा मिनट लगता था। अब हैप्पी कार्ड एक्टिवेट करने में आधे घंटे का समय लग रहा है। वहीं शनिवार को भी दोपहर बाद सर्वर बंद हो गया था। इस कारण लोग वापस लौट गए। सर्वर बंद होने के कारण छावनी, सिटी, बराड़ा, साहा, नारायणगढ़ और शहजादपुर बस अड्डे पर काम धीमी गति से चलता रहा।
विज्ञापन

एक घंटा के ज्यादा का इंतजार
बकरा मार्केट निवासी मनदीप कौर ने बताया कि उसके पास हैप्पी कार्ड के लिए फोन आया था। जब वह कार्यालय में कार्ड बनवाने आई तो पता चला कि सर्वर बंद है। एक घंटा से ज्यादा समय हो गया है इंतजार करते रहे, लेकिन सर्वर नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो घंंटे बाद भी नहीं आया नंबर
सुंदर नगर निवासी कृष्ण लाल ने बताया कि वह कार्ड लेने अंबाला सिटी गया था। एक घंटों बाद जब उसका नंबर आया तो उसे बताया गया कि कार्ड अंबाला छावनी कार्यालय से मिलेगा। इसे बाद वह छावनी कार्यालय आया, उसे दो घंटे हो गए, लेकिन अभी तक नंबर ही नहीं आया।
सर्वर था धीमा
डिफेंस कालोनी निवासी टिंकू ने बताया कि वह अपने भाई के साथ हैप्पी कार्ड लेने के लिए सुबह आया था, लेकिन सर्वर धीमा होने के कारण दोपहर तक नंबर ही नहीं आया है।
सर्वर में बताई जा रही दिक्कत
सलारहेड़ी निवासी कर्मजीत ने बताया कि वह अपनी पत्नी प्रतीक कौर के साथ हैप्पी कार्ड लेने आया। सुबह से उनके कागज जमा है लेकिन अभी तक नंबर नहीं आया। देरी का कारण पता किया तो सर्वर की दिक्कत बताई जा रही है।


सर्वर में तकनीकी खराबी आने के कारण सुबह से बंद है, जब चला तो सर्वर की गति बहुत धीमी थी। इस कारण कर्मचारियों को कार्ड एक्टिवेट करने में काफी समय लग रहा था।
विपुल नांदल, यातायात प्रबंधक, अंबाला डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed