फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Happiness is in concentration of mind: Love

आनंद मन की एकाग्रता में है : प्रेम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
Happiness is in concentration of mind: Love
अंबाला। छावनी के बोह में राधा माधव मंडली की ओर से श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन हुआ। कथा के छठे दिन कथा व्यास प्रेम सागर पथिक ने श्रद्धालुओं को कथा सुनाते हुए कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने गोवर्धन उठाकर इंद्रदेव का घमंड चूर-2 कर दिया। कथा वाचक ने बताया कि परमात्मा के प्रति प्रेम को जगाने के लिए प्रभु के उपकारों को बार-2 स्मरण करो। ऐसा करने पर मन में प्रभु-प्रेम जगेगा।
विज्ञापन

भगवान को केवल भक्ति और प्रेम बांध सकते हैं। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण की लीलाएं मनन करने योग्य हैं। वह स्वयं माखन कम खाते हैं और अन्यों को ज्यादा खिलाते हैं। माखन चोरी की लीला तो चित्त चोरी की लीला है। प्रेम भाई ने कहा कि भगवान रस रूप है, इसी रस रूप ईश्वर के साथ तादात्म्य ही रास है।
विज्ञापन

परमात्मा से जीव का मिलन ही रास है। जहां बाल कृष्ण ने गेंद खेलने के खेल की ओर से कालिया नाग का उद्धार किया। वहीं, महारास की ओर से कामदेव के अभिमान का नाश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चीर हरण की लीला तो उन्होंने भगवान और जीव के बीच पड़े माया को हटाने के लिए की क्योंकि जब तक माया का परदा नहीं हटाओगे तब तक मायापति के दर्शन नहीं होंगे। जब प्रभु की कंस को मारने की इच्छा हुई, तब उन्होंने मथुरा जाकर उसका अंत करके भक्तों को बंधन मुक्त किया। इस दौरान मुख्य यजमान मनोज कुमार व नीलम शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed