फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Hands on training of EVMs given to polling parties

पोलिंग पार्टियों को दी ईवीएम की हैंड्स ऑन ट्रेनिंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Hands on training of EVMs given to polling parties
नारायणगढ़। नगरपालिका नारायणगढ़ चुनाव को लेकर पोलिंग पार्टियों को ईवीएम की हैंड्स ऑन ट्रेनिंग राजकीय महाविद्यालय नारायणगढ़ में दी गई। रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम सलोनी शर्मा के मार्गदर्शन में यह ट्रेनिंग दी गई। ट्रेनिंग सुबह और सायं दो सत्रों में दी गई। सत्र के दौरान सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं तहसीलदार दिनेश ढिल्लों ने कहा कि पोलिंग पार्टियों के सभी सदस्य चुनाव आयोग के निर्देशों को ध्यान रखते हुए ड्यूटी का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि कंट्रोल यूनिट और बैलेट यूनिट का संचालन करना सही प्रकार से आना चाहिए, ताकि मतदान के दिन कोई दिक्कत न आए। जब आप स्वयं अपने हाथ से ईवीएम का संचालन करेंगे तो चुनाव के समय कोई समस्या नहीं आएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से करवाएं और सोच सकारात्मक रखें। पोलिंग पार्टियों को 18 जून को राजकीय महाविद्यालय नारायणगढ़ से ही ईवीएम व चुनाव संबंधी सामग्री दी जाएगी। जिसे 19 जून को मतदान प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद यहीं पर जमा करवानी होगी। प्रशासन द्वारा उपलब्ध करवाए गए वाहन में ही पोलिंग मैटेरियल ले जाना सुनिश्चित करें। मतदान से पहले बूथ की व्यवस्था जांच लें, मतदान वाले प्रवेश स्थान पर आने-जाने का रास्ता अलग हो। ईवीएम की गोपनीयता बनी रहे। ट्रेनिंग के दौरान मा. ट्रेनर श्रीराम गुप्ता, सुरेश गोयल, लखमीर सिंह, रविन्द्र मंगल, चन्द्र प्रकाश, हरजिन्द्र सिंह, संजय धीमान ने विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर नायब तहसीलदार अंशुल अरोड़ा, नगरपालिका सचिव राजेश कुमार, कृषि विभाग के एसडीओ रोशन लाल सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed