फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Half the monsoon has passed, no mention of fogging

Ambala News: आधा मानसून गुजरा, फॉगिंग का जिक्र तक नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2024 06:10 AM IST
विज्ञापन
Half the monsoon has passed, no mention of fogging
अंबाला सिटी। आधा मानसून गुजर गया है। कहीं बारिश हो रही है तो कहीं सूखा है। मानसून से पहले शहर में डेंगू और मलेरिया से बचाव के लिए निगम ने फोगिंग की कोई योजना नहीं बनाई। यही नहीं निगम ने अभी तक फॉगिंग के लिए भी कोई शेड्यूल भी नहीं बनाया।
विज्ञापन

निगम ने पिछले सीजन में चार फोगिंग मशीन नई खरीदी थी। इनमें एक बड़ी और तीन छोटी मशीन थी। इसी तरह निगम के पास चार पुरानी छोटी मशीन हैं और एक मशीन बड़ी है। निगम ने अभी तक पुरानी मशीनों की रिपेयर भी नहीं करवाई है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी कई दिनों से घर-घर में जाकर लारवा चेक कर रहे हैं।
विज्ञापन

शहर में 20 वार्ड, बारिश में होती है दिक्कत
दरअसल, शहर में नगर निगम के 20 वार्ड है। इन 20 वार्ड में निगम शेड्यूल बनाकर फॉगिंग करता है। यह शेड्यूल वार्ड पार्षद के पास भी होता है, जिससे कि उनको पता चल सके कि उनके वार्ड में कब फॉगिंग होगी, लेकिन अभी तक निगम ने फॉगिंग शेड्यूल तैयार नहीं किया। अगर बारिश होती है तो निगम की अधूरी तैयारी से शहर के लोगों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है। बीते वर्षों में भी फॉगिंग के लिए दिक्कत सामने आई थी। कुछ वार्डों में फॉगिंग की गई थी, जबकि कुछ वार्डों में वार्ड पार्षदों ने अपने खर्च पर मशीन लेकर खुद ही फॉगिंग कराई थी। कई समाजसेवी संस्थाओं ने भी फॉगिंग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मी कर रहे जागरूक
शहर में नगर निगम अपनी मशीन से फॉगिंग कराता है, जबकि दवा का जिम्मा स्वास्थ्य विभाग का होता है। निगम शेड्यूल के अनुसार निगम से दवा लेता है। अभी शहर में कई खाली जगह ऐसी है, जहां पर बीते दिनों हुई बारिश से जलभराव हो गया है। शहर के रामबाग रोड के सामने खाली जगह पर भी जलभराव हो गया है, निगम अभी तक डेंगू और मलेरिया को लेकर सतर्क नहीं है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस माह के शुरुआत से ही ब्रीडिंग चेकर लगाए हैं, जिससे कि लोगों को डेंगू और मलेरिया के बारे में घर-घर जाकर जागरूक किया जा सके।

वर्जन
निगम के पास नई और पुरानी मिलाकर नौ फोगिंग मशीन है। इन मशीनों की जल्द सर्विस कराई जाएगी और फॉगिंग के लिए शेड्यूल भी तैयार किया जाएगा। निगम डेंगू और मलेरिया के लिए सतर्क है। शहर के सभी वार्डों में फॉगिंग करवाई जाएगी।
सुशील कुमार, सहायक सेनेटरी इंस्पेक्टर, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed