{"_id":"65c1683914bcd0f5360c78b3","slug":"hailstorm-affected-23485-acres-of-wheat-and-3760-acres-of-mustard-crop-in-ambala-ambala-news-c-36-1-ame1006-117930-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: ओलावृष्टि से अंबाला में 23,485 एकड़ गेहूं तो 3760 एकड़ में सरसों की फसल प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: ओलावृष्टि से अंबाला में 23,485 एकड़ गेहूं तो 3760 एकड़ में सरसों की फसल प्रभावित
विज्ञापन
अंबाला सिटी। ओलावृष्टि के कारण जिला में सरसों व गेहूं की फसल को भारी नुकसान हुआ है। जिसके चलते किसानों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। वहीं कृषि विभाग ने अपना ओलावृष्टि से प्रभावित हुई फसलों का सर्वे किया जिसमें सामने आया है कि जिला में 23,485 एकड़ गेंहू की फसल प्रभावित हुई है तो वहीं सरसों की 3760 एकड़ फसल प्रभावित है। इसमें सबसे अधिक गेहूं की फसल प्रभावित हुई है। अगर कृषि विभाग के आंकलन के देखें तो गेहूं में 22 हजार एकड़ में 26 से 50 प्रतिशत तक का नुकसान हुआ है। ओलावृष्टि का अधिकतर प्रभाव शहजादपुर व नारायणगढ़ क्षेत्र में अधिक हुआ है। गौरतलब है कि हाल ही में जिला अंबाला में भारी बरसात के साथ साथ ओलावृष्टि भी हुई थी।जिसके कारण गेहूं व सरसों की फसल प्रभावित हुई है। किसानों को भारी नुकसान हुआ है।
कितनी फसल हुई प्रभावित
ओलावृष्टि के कारण गेहूं की 23585 एकड़ फसल प्रभावित हुई है। जिसमें 1485 एकड़ फसल शून्य से 25 प्रतिशत तक, 22000 एकड़ क्षेत्र में 26 से 50 प्रतिशत तक फसल प्रभावित हुई है। 3760 एकड़ में सरसों की फसल प्रभावित हुई है। जिसमें से 26 से 50 प्रतिशत 60 एकड़ , 51 से 75 प्रतिशत 3700 एकड़ में फसल प्रभावित हुई है। अगर अंबाला उपमंडल की बात करें तो यहां पर 1500 एकड़ में गेहूं की फसल प्रभावित हुई है।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
कुल इतनी हुई थी बिजाई
अंबाला जिला में गेंहू की 88000 हेक्टेयर में फसल बिजी गई है। तो वहीं 6000 हेक्टेयर में सरसों की फसल बिजी गई है।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
वर्जन
विभाग ने अपनी सर्वे रिपोर्ट तैयार कर ली है।जिसे राजस्व विभाग को भेजा जाएगा। उसके बाद किसानों को मुआवजा दिया जाएगा।
जसविंद्र सिंह, डीडीओ, कृषि विभाग अंबाला