{"_id":"68e6bb0bb9ffca59660ae50b","slug":"gurugram-athletes-dominate-swimming-competition-ambala-news-c-36-1-amb1003-151102-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: तैराकी प्रतियोगिता में गुरुग्राम के खिलाड़ियों का रहा दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: तैराकी प्रतियोगिता में गुरुग्राम के खिलाड़ियों का रहा दबदबा
Thu, 09 Oct 2025 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Thu, 09 Oct 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
58वीं हरियाणा राज्य स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता के दौरान अंबाला छावनी के राजकीय पीजी कॉलेज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। वार हीरोज स्टेडियम में बुधवार को 58वीं हरियाणा राज्य स्तरीय विद्यालय जिम्नास्टिक और तैराकी खेल प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता में राज्य के सभी जिलों से आए करीब 1500 खिलाड़ियों ने प्रतिभा दिखाई। तैराकी की आयुवर्ग 14 में 100 मीटर बटरफ्लाई, बैक स्ट्रोक, ब्रेस्ट स्ट्रोक, 400 मीटर फ्री स्टाइल रिले और फ्री स्टाइल प्रतिस्पर्धा में गुरुग्राम के खिलाड़ी विजेता रहे। इसी प्रकार आयुवर्ग 17 में भी गुरुग्राम ने ही बाजी मारी। वहीं अंडर 19 में भी इसी जिले के खिलाड़ी आगे रहे।
खेल प्रतियोगिता के शुभारंभ पर योग, स्विमिंग एवं जिम्नास्टिक फेडरेशन अंबाला जिलाध्यक्ष राजिंद्र विज ने किया। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा, जिला खेल अधिकारी रामस्वरूप शर्मा, डीपीसी प्रमोद कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
तैराकी के परिणाम
आयुवर्ग-14
- 100 मीटर बटरफ्लाई : गुरुग्राम से प्रतिष्ठा व्यास प्रथम, अंबाला से औजस्वनी, झज्जर से शताक्षी तृतीय रही।
-100 मीटर बैक स्ट्रोक : गुरुग्राम से इलिशा सरोहा प्रथम, गुरुग्राम से असीमा सिंह द्वितीय व झज्जर से पूर्वी तृतीय रही।
- 200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक : गुरुग्राम से सेजल प्रथम, सोनीपत से श्रेया द्वितीय व अंबाला से गौरिका तृतीय रही।
- 400 मीटर फ्री स्टाइल रिले : गुरुग्राम से अलाइका ठकरांन, सना, प्रतिष्ठा व्यास, सेजल प्रथम, सोनीपत से श्रेया, तृषा, निष्ठा व श्रुति द्वितीय, अंबाला से औजस्वनी, गौरिका, हर्षिता व आरोही तृतीय रहे।
विज्ञापन
- 400 मीटर फ्री स्टाइल : गुरुग्राम से सरीना सरोहा प्रथम, गुरुग्राम से अलाइका ठकरांन द्वितीय, पलवल से छवि तृतीय रही।
आयुवर्ग-17
- 100 मीटर बैक स्ट्रोक : गुरुग्राम से सुदिति प्रथम, सोनीपत स्वर्णिमा चौधरी द्वितीय, फरीदाबाद की ग्रेटा तृतीय रही।
- 100 मीटर बटरफ्लाई : फरीदाबाद की लक्षिता सिंह प्रथम, सोनीपत से प्रांजल द्वितीय व पानीपत से हंसिका तृतीय रही।
- 200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक : गुरुग्राम से समायरा शिंगारी प्रथम, सोनीपत से शिवांशी द्वितीय व हिसार से दिकशिका तृतीय रही।
- 400 मीटर फ्री स्टाइल रिले : गुरुग्राम से इवा, सुदित, अनाइशा, सामिया प्रथम, फरीदाबाद से ग्रेटा, सानवी, अमायरा, लक्षिता द्वितीय व सोनीपत से शिवांशी, दीपिका, यशिका, प्रांजल तृतीय रही।
- 400 मीटर फ्री स्टाइल : फरीदाबाद से लक्षिता सिंह प्रथम, फरीदाबाद से अमायरा द्वितीय व गुरुग्राम से इवा गुप्ता तृतीय रही।
आयुवर्ग-19
- 100 मीटर बैक स्ट्रोक : गुरुग्राम की वीरा प्रथमवीर प्रथम, जींद से आस्था द्वितीय व सिरसा से सोनमीत तृतीय रही।
- 100 मीटर बटरफ्लाई : गुरुग्राम से समृद्धि वर्मा प्रथम, हिसार से इनायत मोर द्वितीय व हिसार से तृषा तृतीय रही।
- 200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक : जींद से शिवानी प्रथम, अंबाला से खुशी द्वितीय व फरीदाबाद की भिनी खत्री तृतीय रही।
- 400 मीटर फ्री स्टाइल : रोहतक से हर्षिता प्रथम, गुरुग्राम से रवनक चौधरी द्वितीय व पानीपत से आकृति तृतीय रही।

58वीं हरियाणा राज्य स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता के दौरान अंबाला छावनी के राजकीय पीजी कॉलेज

58वीं हरियाणा राज्य स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता के दौरान अंबाला छावनी के राजकीय पीजी कॉलेज

58वीं हरियाणा राज्य स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता के दौरान अंबाला छावनी के राजकीय पीजी कॉलेज

58वीं हरियाणा राज्य स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता के दौरान अंबाला छावनी के राजकीय पीजी कॉलेज