{"_id":"692a0012babeaa28880ec68d","slug":"guru-vandan-student-felicitation-program-organized-ambala-news-c-36-1-amb1003-153821-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया
Sat, 29 Nov 2025 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Sat, 29 Nov 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
शहजादपुर। भारत विकास परिषद शहजादपुर शाखा की ओर से पीएम श्री कन्या विद्यालय माजरा शहजादपुर में गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य गुरुजनों का सम्मान करना और मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम में रतन लाल ने कहा कि गुरु समाज की सबसे महत्वपूर्ण धुरी हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और संस्कारों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। इस अवसर पर गौरव गुप्ता ने भारत विकास परिषद की गतिविधियों एवं उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी। प्रतिभावान छात्रों व स्कूल स्टाफ को परिषद की ओर से सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर स्कूल प्रभारी, अध्यक्ष बलदेव शर्मा, प्रवीन भारद्वाज, हर्ष बर्धन, योगेश गुप्ता, सुदेश वर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।