फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Guru is the form of Brahma, Vishnu and Mahesh: Hemsuta Bharti

ब्रह्मा, विष्णु और महेश का स्वरूप हैं गुरु : हेमसुता भारती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jun 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Guru is the form of Brahma, Vishnu and Mahesh: Hemsuta Bharti
नारायणगढ़। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान हुसैनी रोड स्थित आश्रम में रविवार को सत्संग में साध्वी हेमसुता भारती ने बताया कि हमारे शास्त्रों में परा और अपरा विद्या, दो प्रकार की विद्याओं का वर्णन किया है।
विज्ञापन

इसमें अपरा विद्या को शास्त्रों में अविद्या और परा विद्या ब्रह्मज्ञान को ही विद्या कहा है। ब्रह्मज्ञान ही मानव को उसके कर्म बंधनों से मुक्तकर श्रेष्ठ पथ पर अग्रसर करता है। ब्रह्मज्ञान ही आत्मा को मोक्ष की ओर ले जाने वाला प्रकाश है। उन्होंने सतगुरु की महिमा का वर्णन करते हुए बताया कि गुुरु ही ब्रह्मा, विष्णु और महेश का साकार स्वरूप होते हैं। जीवन के श्रेष्ठ रास्ते पर प्रकाश देने वाले गुरु का स्थान संसार के समस्त संबंधों से श्रेष्ठ हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मौत से डर नहीं, समाधान चाहिए और वह समाधान है ब्रह्मज्ञान आधारित ध्यान-साधना। ध्यान आंखें बंद कर बैठने का नाम नहीं हैं, बल्कि तब शुरु होता हैं। जब साधक का तृतीय नेत्र ब्रह्मज्ञान द्वारा जागृत होता हैं। इस से मनुष्य अपनी इंद्रियों पर काबू पा लेता हैं और उसे ईश्वर की प्राप्ति संभव हो जाती हैं। उन्होंने बताया कि पुण्य से मनुष्य को आनंद एवं समृद्धि मिलती हैं। पाप से मनुष्य के जीवन में कष्ट ही नहीं आते बल्कि उसका पूरा जीवन नारकीय बन जाता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed