{"_id":"69f517701f7424e1c40d744b","slug":"guru-gorakhnaths-appearance-day-was-celebrated-with-devotion-in-tandwal-ambala-news-c-36-1-amb1001-162529-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: तंदवाल में श्रद्धा से मनाया गया गुरु गोरखनाथ का प्रकट दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: तंदवाल में श्रद्धा से मनाया गया गुरु गोरखनाथ का प्रकट दिवस
बराड़ा के तंदवाल गांव में कार्यक्रम के दौरान मौजूद पदाधिकारी व गणमान्य। प्रवक्ता
Link Copied
बराड़ा। खंड के तंदवाल गांव में जोगी समाज की ओर से महायोगी गुरु गोरखनाथ का प्रकट दिवस श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में जोगी समाज सहित सर्व समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातर: हवन-यज्ञ से हुई। इसमें विद्वान पंडितों के सानिध्य में विधि-विधानपूर्वक आहुतियां डालीं। श्रद्धालुओं ने विश्व शांति, सुख-समृद्धि व जनकल्याण की कामना की। हवन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें गांव व आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। युवाओं ने सेवा कार्य में सक्रिय भागीदारी निभाई।
विज्ञापन
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद सदस्य सुखविंद्र सिंह मौजूद रहे। वहीं, अखिल भारतीय योगी महासभा के राष्ट्रीय सचिव विद्या सागर और अंबाला लोकसभा अध्यक्ष (योगी समाज) संतोष कुमार ठेकेदार भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। वक्ताओं ने गुरु गोरखनाथ के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए उनके दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम की सफलता में रणधीर सिंह, चंदा राम, भूषण कुमार, अनिल कुमार, जसपाल सिंह, सतपाल, मनीष कुमार और बाल योगी सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।