Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Gurtej Singh got 5076 votes, won by 2617 votes

Ambala News: गुरतेज सिंह को 5076 मत मिले, 2617 मत से जीते

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Gurtej Singh got 5076 votes, won by 2617 votes
अंबाला सिटी। जिले के पांच वार्ड में हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी (एचएसजीपीसी) के चुनाव संपन्न हो गए। चुनाव के तहत जिले में 54 बूथ बनाए गए थे। इनमें नारायणगढ़ में गुरजीत सिंह धमौली 2214 वोट लेकर विजय रहे। उनके मुकाबले में दूसरे नंबर पर गुरदीप सिंह कुल्लड़पुर को 2014 वोट मिले।
विज्ञापन

बराड़ा में राजिंद्र सिंह 2146 वोट लेकर विजयी रहे। उनके मुकाबले में दूसरे नंबर पर सुखविंद्र सिंह मान को 1585 वोट मिले। अंबाला छावनी में रुपिंद्र सिंह पंजोखरा को कुल 2524 वोट मिले और वह विजयी घोषित हुए। उनके मुकाबले में दूसरे नंबर पर सुदर्शन सिंह सहगल को 1899 वोट मिले।
विज्ञापन

अंबाला शहर के तहत गुरतेज सिंह को 5076 मत मिले और वह विजयी घोषित हुए। उनके मुकाबले में दूसरे नंबर पर गुरदीप सिंह भानोखेड़ी को 2459 मत मिले। इसी प्रकार नग्गल के तहत सुखदेव सिंह 1911 वोट लेकर विजय रहे। उनके मुकाबले दूसरे नंबर पर बलकार सिंह रहे। जिन्हें 1715 वोट मिले। वहीं, शाम होते ही जीते हुए उम्मीदवारों के समर्थकों ने जश्न मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड संख्या-06
वार्ड नाम- अंबाला शहर
गुरतेज सिंह
प्राथमिकता- गुरुद्वारा साहिब में मूलभूत सुविधाएं जैसे सीसीटीवी, शिक्षा व स्वास्थ्य पर कार्य किया जाएगा। गुरुघर में आमदन व खर्चों में पारदर्शिता लाएंगे।
वार्ड संख्या-05
वार्ड नाम- अंबाला छावनी
रुपिंद्र सिंह पंजोखरा
प्राथमिकता- गुरुघर का प्रबंधन सही तरीके से होगा। गुरुद्वारों में आने वाली संगत की सुविधाओं का विशेष तौर पर ध्यान रखा जाएगा। इसके अलावा शिक्षा को लेकर भी विशेष कार्य किए जाएंगे।

वार्ड नंबर-04
वार्ड- बराड़ा
राजिंद्र सिंह
प्राथमिकता- अपनी सूझबूझ व संगत के सहयोग से गुरुघर की सेवा करेंगे। सभी को साथ लेकर सामाजिक कार्यों को किया जाएगा।
वार्ड नंबर-3
वार्ड- नारायणगढ़
गुरजीत सिंह धमौली
प्राथमिकता- सिख समाज की सेवा बढ़-चढ़कर करेंगे। बच्चों को भी शिक्षा व गुरुसेवा से जोड़ा जाएगा। गुरुघर में सुविधाओं को बढ़ाया जाएगा।
वार्ड नंबर-7
वार्ड-नग्गल
सुखदेव सिंह
प्राथमिकता- गुरुमत व पंजाबी के प्रचार प्रसार के लिए पुरजोर प्रयास करेंगे। इस कार्य में सामाजिक संस्थाओं का भी सहयोग लिया जाएगा।
राजिंद्र सिंह कोकी ने 2146 वोट लेकर हासिल की जीत
संवाद न्यूज एजेंसी
बराड़ा। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एचएसजीपीसी) चुनाव में बराड़ा वार्ड-4 से आजाद उम्मीदवार राजिंद्र सिंह कोकी ने 2146 वोट के साथ जीत हासिल की। वहीं, पंथक दल झींडा ग्रुप के सुखविंद्र सिंह मान 1585 वोट के साथ दूसरे स्थान पर रहे। इस चुनाव में शिरोमणि अकाली दल (आजाद) के उम्मीदवार राजिंद्र सिंह कोकी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी पंथक दल सुखविंद्र सिंह मान को 561 मतों से शिकस्त दी। करीब 6 बजे जैसे ही मतगणना आंरभ हुई तो मतगणना केंद्र के बाहर विभिन्न प्रत्याशियों के समर्थक जुट गए। करीब 6:30 बजे मतगणना पूर्ण होने के उपरांत परिणाम घोषित हुए। विजेता राजिंद्र सिंह कोकी के समर्थक एक-दूसरे को बधाई देते हुए ढोल की थाप पर नाचे। राजिंद्र सिंह कोकी 2146 वोट पाकर पहले स्थान पर रहे तो पंथक दल (झींडा ग्रुप ) से सुखविंद्र सिंह मान को 1585 वोट पड़े। आजाद उम्मीदवार बलदेव सिंह नागरा 1554 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। इसी प्रकार सिख समाज संस्था के उम्मीदवार सतविंद्र पाल सिंह बजाज को कुल 1239 वोट मिले और हरियाणा सिख पंथक दल के जसबीर सिंह केसरी को 1052 वोट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed