फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Gurtagaddi day of Sri Guru Harikrishna Sahib Ji tomorrow

Ambala News: श्री गुरु हरिकृष्ण साहिब जी का गुरतागद्दी दिवस कल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Nov 2023 02:58 AM IST
विज्ञापन
Gurtagaddi day of Sri Guru Harikrishna Sahib Ji tomorrow
गुरुता गद्दी दिवस के उपलक्ष्य में आरंभ श्री अखंड पाठ साहिब। संवाद
अंबाला। आठवें पातशाह धन-धन श्री गुरु हरिकृष्ण साहिब जी महाराज का गुरतागद्दी दिवस छह नवंबर दिन सोमवार को मनेगा। इस उपलक्ष्य में शनिवार को गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब में जयकारों की गूंज के बीच सुबह 10 बजे श्री अखंड पाठ साहिब जी की शुरुआत की।
विज्ञापन

इसका भोग छह नवंबर दिन सोमवार को सुबह नौ बजे पड़ेगा। इसके उपरांत एक महान गुरमत समागम कराया जाएगा, जोकि रात 10 बजे तक चलेगा। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के कार्यकारी सदस्य विनर सिंह ने बताया कि इस समागम की सारी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। गुरुद्वारा साहिब को रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों से सजाया है, जो देखते ही बनती है।
विज्ञापन

संगतों की सुविधा के लिए गुरुद्वारा साहिब के प्रबंधक अर्शदीप सिंह द्वारा सभी सेवादारों, कर्मचारियों और धार्मिक संस्थाओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह समागम हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान स.भूपिंदर सिंह असंध, सचिव रमनीक सिंह मान और समूह सदस्यों के साथ समूह संगतों के सहयोग से पहली बार इतने उच्च स्तर पर मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के अलावा पंजाब, हिमाचल और दिल्ली से भी इस बार गुरतागद्दी दिवस पर संगत पहुंचेगी। संगतों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कीर्तन से करेंगे संगत को निहाल
समागम में भाई अमनदीप सिंह बीबी कौलां जी श्री अमृतसर साहिब वाले, भाई सरबजीत सिंह पटना साहिब वाले, भाई जगतार सिंह हजूरी रागी श्री दरबार साहिब श्री अमृतसर साहिब, भाई गुरजिंदर सिंह हजूरी रागी श्री दरबार साहिब श्री अमृतसर साहिब, बीबी कंवलजीत कौर मसकीन शाहबाद, भाई गुरमीत सिंह कवीश्री जत्था, भाई लखविंदर सिंह पारस ढाडी जत्था, भाई कमलजीत सिंह, भाई परमवीर सिंह, ज्ञानी गुरप्रीत सिंह,ज्ञानी सिमरनजीत सिंह, भाई हरविंदर सिंह और बाबा बूटा सिंह मुख्य ग्रंथी गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब कथा कीर्तन से संगत को निहाल करेंगे।

समागम में आई संगतों के लिए गुरु का लंगर और मिष्ठान प्रसाद अटूट बांटा जाएगा व शाम को गुरुद्वारा साहिब में दीपमाला भी की जाएगी। समागम के अवसर पर 5 नवंबर को सुबह 11 बजे अमृत संचार का आयोजन भी किया जाएगा। कार्यकारी सदस्य विनर सिंह की ओर से सभी संगतों से अपील की कि इस समागम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त करें।

गुरुता गद्दी दिवस के उपलक्ष्य में आरंभ श्री अखंड पाठ साहिब। संवाद

गुरुता गद्दी दिवस के उपलक्ष्य में आरंभ श्री अखंड पाठ साहिब। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed