{"_id":"69b5ca3328d7158f7e0f3fb7","slug":"gulab-deen-re-elected-as-the-head-of-the-ex-servicemen-welfare-committee-ambala-news-c-36-1-sknl1003-159702-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: पूर्व सैनिक कल्याण समिति के फिर प्रधान चुने गुलाब दीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: पूर्व सैनिक कल्याण समिति के फिर प्रधान चुने गुलाब दीन
विज्ञापन
पूर्व सैनिक कल्याण समिति अंबाला के निर्विरोध प्रधान चुने जाने पर सूबेदार गुलाब दीन को बधाई देते
प्रधान को अपनी पसंद के अनुसार कार्यकारिणी चुनने का दिया अधिकार
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। पूर्व सैनिक कल्याण समिति अंबाला की बैठक जंडली के लक्ष्मी नगर में हुई। इसमें सभी पूर्व सैनिकों ने वर्तमान प्रधान सूबेदार गुलाब दीन को अगले तीन वर्षों के लिए पुन: अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी। साथ ही, सदस्यों ने सर्वसम्मति से प्रधान को अपनी पसंद के अनुसार कार्यकारिणी चुनने का पूर्ण अधिकार दिया।
इसके बाद सूबेदार गुलाब दीन ने पुरानी कमेटी की निष्ठा को देखते हुए उसे बहाल रखा और महत्वपूर्ण पदों की घोषणा की जिसमें प्रधान सूबेदार गुलाब दीन, उप-प्रधान सुरिंदर कुमार भाटिया, महासचिव खुशबीर सिंह दत्त, कोषाध्यक्ष हरिंदर दत्त शर्मा, कार्यकारी सदस्यों रमेश कुमार डांग, बाबू सिंह, करनैल सिंह रसोडा, तीन कानूनी सलाहकार डब्लूओ गुलशन राय चांदना, सीपीओ बाबू राम सैनी, सब निर्मल सिंह रंधावा की नियुक्ति की गई। नवनियुक्त प्रधान सूबेदार गुलाब दीन ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। यह बैठक सभा के कार्यवाही चुनाव अधिकारी गुलशन राय चांदना और सुभाष चंद्र की देखरेख में हुई।