Hindi News
›
Haryana
›
Ambala News
›
Guide the eligible beneficiary in the fair, so that you can start self-employment according to your interest
{"_id":"61a70f6ce3ae4b1f1a409159","slug":"guide-the-eligible-beneficiary-in-the-fair-so-that-you-can-start-self-employment-according-to-your-interest-ambala-news-knl9128832","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेले में करें योग्य लाभार्थी का मार्गदर्शन, ताकि रुचि अनुसार शुरू कर सकें स्वरोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेले में करें योग्य लाभार्थी का मार्गदर्शन, ताकि रुचि अनुसार शुरू कर सकें स्वरोजगार
अंबाला छावनी के एसडी कॉलेज में मुख्यमंत्री परिवार उत्थान योजना के तहत मेले के दूसरे दिन निरीक्ष?
- फोटो : Ambala
Link Copied
उपायुक्त विक्रम सिंह ने एसडी कॉलेज में चल रहे मुख्यमंत्री परिवार उत्थान योजना मेले का मंगलवार को दूसरे दिन निरीक्षण किया। उन्होंने यहां आए लाभार्थियों से बातचीत की व प्रशासन द्वारा उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं के बारे में जाना। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट किया कि मेले के दौरान जो भी योग्य लाभार्थी पहुंच रहे हैं, उनका मार्गदर्शन करते हुए उनकी रुचि व क्षमता के अनुसार योजना का लाभ दिलवाते हुए उसकी आमदन को बढ़ाने का काम करना है।
विज्ञापन
उन्होंने निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को यह भी कहा की जो भी योग्य व्यक्ति योजनाओं के तहत ऋण के लिए भी आवेदन करता है, उसके सभी दस्तावेजों को निर्धारित मापदंडों के तहत पूरा करवाकर बैंक प्रतिनिधियों के पास पहुंचाना सुनिश्चित करें। 18 विभागों द्वारा यहां पर स्टॉल के माध्यम से उनके विभागों की जो भी योजनाएं है, उनकी पूरी जानकारी से संबंधी सूचना बोर्ड लगाए गए हैं।
विज्ञापन
इस दौरान बोह निवासी सतविंदर सिंह, नन्हेड़ा निवासी पम्मी, छावनी निवासी पूजा, न्यू दयाल बाग निवासी राजेंदर कौर और अन्य लाभार्थियों ने योजना के लिए प्रदेश सरकार का धन्यवाद किया। इस मौके पर एसडीएम हितेष कुमार, एसडीएम नीशू सिंघल, डीआईओ विनय गुलाटी, जिला समाज कल्याण अधिकारी विनोद कुमार, डीआईपीआरओ धर्मेंद्र कुमार व अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।