{"_id":"67d088c108cd3b6f8008eec4","slug":"gudgudi-junction-group-danced-in-holi-milan-function-ambala-news-c-36-1-amb1001-138966-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: होली मिलन समारोह में झूमा गुदगुदी जंक्शन समूह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: होली मिलन समारोह में झूमा गुदगुदी जंक्शन समूह
विज्ञापन
अंबाला सिटी के अंबाला क्लब में आयोजित कार्यक्रम के दौरान गीत की प्रस्तुति देते कलाकार। प्रवक्ता
- फोटो : स्रोत-सोशल मीडिया
अंबाला सिटी। गुदगुदी जंक्शन समूह की ओर से सोमवार शाम को एक भव्य संगीतमयी कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम अंबाला क्लब में हुआ जो होली के रंग-गुदगुदी के संग विषय पर था।
कार्यालय प्रभारी मंदीप शर्मा ने बताया कि इस होली मिलन समारोह में बड़ी संख्या में गणमान्य और संगीतप्रेमी शामिल हुए। म्यूजिकल ग्रुप गाता रहे मेरा दिल के 15 गायकों ने होली के एक से बढ़कर एक गीत सुनाकर समां बांधा, साथ ही दर्शकों की फरमाइश पर अन्य सदाबहार गीत भी पेश किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत वरिष्ठ पदाधिकारी सुरेंद्र धीमान भोला ने की।
सर्वप्रथम कुरुक्षेत्र से संस्थापक अध्यक्ष चंद्रमौली गौड़ की अध्यक्षता में रोटरी क्लब अंबाला मिड टाउन के प्रधान एवं मुख्यातिथि, शिक्षाविद व सोशल कार्यकर्ता दीदी अंजलि वधावन और रोटरी जिला 3080 के वरिष्ठ पदाधिकारी एमपी गुप्ता ने बतौर विशिष्ट शिरकत की।
विज्ञापन
विधिवत शुरू हुए कार्यक्रम में धुरंधर गायकों का क्रम चला। इसमें अंबाला कैंट प्रभारी राकेश आहूजा ने रंग बरसे भीगे चुनर वाली, अंबाला सिटी प्रभारी रोहित जैन ने होली के दिन दिन खिल जाते हैं, स्टार सिंगर (पुरुष) इंद्र परुथी ने होलिया में उड़े रे गुलाल, कबीर भोला ने अंग से अंग लगाना सजन हमें ऐसे रंग लगाना, दीपांशी शर्मा ने होली आई रे कन्हाई, सुरेंद्र धीमान ने लाई है हजारों रंग होली, राजेश खन्ना फेम एसके शर्मा ने आज न छोड़ेंगे बस हमजोली खेलेंगे हम होली ,सुनील वत्स ने होली खेलत नंदलाल, उमेश कौशल ने होरी खेरे रघुबीरा अवध में,अरुण कुमार संजू ने हर तरफ है ये शोर आया गोकुल का चोर आदि गीतों की प्रस्तुति देकर वाहवाही लूटी।
केंद्रीय कार्यकारिणी द्वारा सुरेंद्र धीमान को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए दोशाला और स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। कार्यक्रम समाप्ति पर फूलों की होली खेली गई। कार्यक्रम में अरविंद सीकरी,प्रो. एसएस अरोड़ा, बलजीत सिंह, कुलबीर सिंह चोपड़ा, सुरेंद्र राजू शर्मा, अमरनाथ कश्यप, देवेंद्र कपूर आदि मौजूद रहे।