फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   GRP will take charas smuggler to Nepal

Ambala News: चरस तस्कर को नेपाल लेकर जाएगी जीआरपी

Fri, 19 May 2023 03:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Fri, 19 May 2023 03:01 AM IST
विज्ञापन
GRP will take charas smuggler to Nepal
अंबाला। बिहार से चरस लेकर अंबाला पहुंचा आरोपी मंटू कुमार 6 दिन के रिमांड में जीआरपी को गुमराह कर रहा है। पूछताछ के दौरान उसने न तो अपने साथियों की सही जानकारी दी और न ही ठिकानों की। इसलिए अब जीआरपी उसे नेपाल लेकर जाएगी,जहां से उसने चरस खरीदी थी। आरोपी का रिमांड खत्म होने पर वीरवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां जीआरपी के जांच अधिकारी कर्म सिंह ने कोर्ट को बताया कि मंटू कुमार कार्रवाई में सहयोग नहीं कर रहा है, इसलिए उसे अब नेपाल ले जाना है ताकि चरस तस्करी में संलिप्त अन्य लोगों की धरपकड़ की जा सके। कोर्ट ने मंटू कुमार को 24 मई तक रिमांड पर भेजा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एक या दो दिन में टीम सहित नेपाल के ठिकानों पर दबिश दी जाएगी। इस कार्य में नेपाल पुलिस की मदद भी ली जाएगी। गौरतलब है कि गुरुग्राम की एसटीएफ ने 11 मई को मंटू कुमार को उस समय अंबाला कैंट स्टेशन से काबू किया था जब वो लगभग 12 लाख रुपये मूल्य की 6 किलो चरस लेकर पंजाब जाने की फिराक में था। काफी दौड़-धूप के बाद एसटीएफ ने मंटू कुमार को पकड़ा था और उसे आगामी कार्रवाई के लिए जीआरपी के सुपुर्द कर दिया था। जीआरपी ने 12 मई को उसे कोर्ट में पेश किया और 18 मई तक रिमांड हासिल किया था। पूछताछ में मंटू कुमार ने दो लोगों के नाम बताए थे। दोनों ने उसे मोबाइल पर ही चरस लेन-देन के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

-----------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed