फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   GRP will reach the kingpin of child trafficking, teams will soon leave for Bihar

Ambala News: बच्चों की तस्करी के सरगना तक पहुंचेगी जीआरपी, जल्द टीमें बिहार होंगी रवाना

Sat, 30 Aug 2025 02:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sat, 30 Aug 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
GRP will reach the kingpin of child trafficking, teams will soon leave for Bihar
अमर उजाला में शुक्रवार को प्रका​शित समाचार। फाइल फोटो - फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन के जरिए हो रही बच्चों की तस्करी के खेल को जीआरपी सुलझाएगी ताकि सरगना को पकड़कर उसे सलाखों के पीछे भेजा जा सके। जीआरपी ने बच्चों की तस्करी के मामले में थाने में केस दर्ज कर लिया है। अब जल्द ही आरोपी को पकड़ने के लिए टीमों को बिहार सहित अन्य ठिकानों पर भेजा जाएगा ताकि बच्चों की तस्करी पर पूर्ण तरीके से रोक लगाई जा सके। दूसरी तरफ संरक्षण में लिए गए बच्चों के माता-पिता की जानकारी लेकर उन्हें सूचना दे दी गई है। कुछ बच्चों के परिजन शुक्रवार को अंबाला पहुंचे थे, लेकिन उन्हें अभी बच्चे नहीं सौंपे गए हैं। सोमवार को यह कार्रवाई की जाएगी।


बाल श्रम के तहत चार बच्चे संरक्षण में लिए
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला युवा विकास संगठन, बाल कल्याण समिति, जिला बाल संरक्षण इकाई, एएचटीयू, स्टेट क्राइम ब्रांच एवं श्रम विभाग अंबाला के संयुक्त तत्वावधान में बाल श्रम की शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को एक विशेष अभियान चलाया गया, इसके तहत 4 बच्चों को बाल श्रम से मुक्त कराया गया। यह बच्चे शहजादपुर के किराना स्टोर, कबाड़ी की दुकान और ऑटो स्टोर पर काम कर रहे थे। सभी बच्चों को बाल आश्रम नारायणगढ़ भेज दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed